Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन तरीको से कम कीजिये हार्ट रिस्क का खतरा
क्या आप जानते हैं कि प्रति वर्ष कैंसर की अपेक्षा हृदय रोग से कहीं अधिक अमेरिकियों की मृत्यु होती है। पिछले कुछ वर्षों में स्त्रियों में हृदयनलिका रोग का जोखिम बढ़ने लगा है और स्तन कैंसर की अपेक्षा अधिक स्त्रियों की मृत्यु इससे हुई है। एक बड़े ऊतकवैज्ञानिक अध्ययन (पीडीएवाई) में देखा गया है कि रक्तनलिकीय विक्षति किशोरवय से जमा होती रहती है, जिससे प्राथमिक रोकथाम के प्रयास बाल्यावस्था से ही किया जाना आवश्यकता हो गया है।
भारत में भी पुरुष और महिलाएं एक ऐसी लाइफस्टाइल में बंध चुके हैं, जो उन्हें बड़ी तेजी से हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों की ओर खीच रहें हैं। महिलाओं में शराब और स्मोकिंग का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि इन्हें इस बात का एहसास तक नहीं है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हो सकती है।
जिस समय तक हार्ट अटैक का पता चलता है, उतनी देर में यह इतना बढ़ चुका होता है कि पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इसका मूल कारण सामान्यतः काफी बढ़ चुका होता है, क्योंकि वह कई दशकों से उन्नत हो रहा होता है। इसलिये, हार्ट अटैक की रोकथाम के लिये जोखम कारकों में फेर-बदल लाने पर जोर दिया जाना चाहिये, जैसे, स्वस्थ भोजन और व्यायाम कर के धूम्रपान और शराब का त्याग कर देना चाहिये।

स्मोकिंग छोड़िये
महिलाओं में 50 प्रतिशत हार्ट अटैक का खतरा केवल सिगरेट पीने से ही होता है। मगर जैसे ही वे स्मोकिंग छोड़ दें तो हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कम कीजिये
धमनियों के अदंर की सतहों पर ज्यादा कोलेस्ट्रॉल जम जाता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढता है। कोशिष कीजिये कि आपका कोलेट्रॉल हमेशा 200 mg/dL के नीचे ही बना रहे।

सही वजन बनाए रखें
ओवरवेट या फिर पेट पर अत्यधिक चर्बी होने से आपको हार्ट अटैक का खतरा बढ सकता है।

रोजाना एक्सरसाइज करें
रिसर्च के अनुसार यदि आप रोजाना वॉक करने के लिये भी निकल जाएंगे तो भी आप हार्ट अटैक का खतरा कम कर सकते हैं। चाहे तो जिम ज्वाइन कीजिये या फिर कोई स्पोर्ट खेलिये, मगर रोजाना 30 मिनट व्यायाम करना जरुरी है।

कम संतृप्त वसा और ज्यादा फाइबर
ऐसी भोजन खाइये जिसमें कम संतृप्त वसा हो और ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और रेशे हों। रिसर्च में बोला गया है कि वेजिटेरियन डाइट हार्ट रिस्क का खतरा कम करती है।

ट्रांस फैट घटाइये
आज से ही जंक फूल जैसे, पिज्जा, बर्गर और फिंगर चिप्स खाना छोड़ दीजिये।

सीमित शराब पीजिये
सीमित शराब पीने से जहां दिल का रोग दूर होता है वहीं पर ब्लड प्रेशर बढता है और ब्रेस्ट कैंसर के भी चांस बढते हैं।

योगा और ध्यान कीजिये
योग तथा ध्यान लगाने से स्ट्रेस लेवल कम होता है जिससे खून का सर्कुलेशन हार्ट तक अच्छी तरह से पहुंचता है। इसके साथ ही एक्यूपंचर भी बहुत लाभारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
