Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति
ये 10 उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले आहार खाने से बचें
आज की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में जहाँ हम दिन रात काम करते हैं, वहीं अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आज का यूथ और बच्चे ज्यादातर पिज़्ज़ा, बर्गर और क्लोड ड्रिंक्स के पीछे भागते हैं। यह जानते हुए भी कि इनमें कितना कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, और आगे चल कर यही कोलेस्ट्रॉल कितनी सारी बिमारियों का कारण बनता है। कैसे बढता है कोलेस्ट्रॉल, जानिये 10 कारण
कोलेस्ट्रॉल सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता है बल्कि यह उच्च रक्तचाप और हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियाँ भी देता है, जिसे समय रहते ना रोका जाये तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट यानि वसा है जिसकी हमे जरुरत होती है, लेकिन अगर यह जरुरत से ज्यादा खाया जाये तो उतना ही नुकसान भी करता हैं। तो आइये जाने कुछ ऐसे ही उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले आहार जो हमें नहीं खाने चाहिए।

अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी का सेवन न करें। बस सफेद हिस्सा खाएं, क्योंकि अंडे की जर्दी में किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। 100 ग्राम अंडे में 1234 मि.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल होता है। अकेले एक अंडे की जर्दी में 210 मि.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन अंडे में अन्य पौष्टिक तत्वों की बहुलता है। इसलिए अगर सुबह अपने अंडा खाया है तो दोपहर में कम कोलेस्ट्रॉल वाला भोजन ही लें।

लिवर
लिवर से बने खाद्य पदार्थ में कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा पायी जाती है। किसी भी जानवर के 100 ग्राम लिवर में 564मि.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल मिलता है।

मक्खन
हम भारतीयों को मक्खन बहुत पसंद है, और यह हम हर चीज़ में लगा कर खाते हैं। फिर चाहे वह ब्रेड, पराठा या कोई अन्य व्यंजन हो। मक्खन हम खाना नहीं छोड़ सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्खन में कितना ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। एक पैक मक्खन में 215 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है।

झींगा
100 ग्राम झींगे में 195 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है और एक बड़े झींगे में औसतन 11 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। और अगर आपको झींगा खाना ही है तो उसे तेल में पकाने के बजाये उबाल कर खाएं।

चिकन
वैसे तो चिकन को कम वसा का भोजन माना जाता है, लेकिन जिस तरह से इसे पकाया जाता है उसमें हम काफी फैट यानि वसा का इस्तेमाल करते हैं। एक चिकन लेग में एक कप इक्रीम और बर्गर से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है।

फास्ट फूड
फास्ट फूड में प्रचुर मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। चिप्स, अंडा, पनीर और बिस्कुट इन सब में कोलेस्ट्रॉल काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ट्रांस फैट इन सब स्नैक्स और फास्ट फूड को उच्च कोलेस्ट्रॉल खाद्य पदार्थ में बदल देता है। वेज्टबल आयल में हाइड्रोजन को मिलना ही ट्रांस फैट को बनाना है और बाद में यही तेल खाद्य पदार्थ जैसे आलू के चिप्स, कूकीज, और केक्स में इस्तेमाल होता है।

पनीर
पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, साथ ही यह काफी सारे व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। 100 ग्राम पनीर में 123 मि.ग्रा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है।

प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट में कोलेस्ट्रॉल की उतनी ही मात्रा होगी जितना उसका प्रयोग होगा या प्रोसेसिंग के वक़्त उसमें जितनी वसा मिलायी गयी हो। भेड़ और बतख के मीट में सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है।

चीज़ बर्गर
एक बड़े चीज़ बर्गर में 175 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, और इसके साथ आप चिप्स और शेक भी खाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और बड़ा देता है। इसकी बजाये आप सादा बर्गर खाएं।

आइसक्रीम
क्या आपको पता है एक कप आइसक्रीम एक हैमबर्गर से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। और अगर आप को कुछ मीठा ही खाना है तो आइसक्रीम के बजाये ताज़े फल खाएं। फलों में फाइबर, विटामिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications