Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
पियोगे शराब तो लिवर ही नहीं दिल भी होगा खराब
(आईएएनएस)| अगर आप सोचते हैं कि रोजाना एक पैग आपके दिल के लिए अच्छा है, तो संभल जाइए। शोधकर्ताओं ने पाया है कि कम शराब सेवन करने वाले लोग अगर अपनी इस आदत में कमी लाते हैं, तो उनके दिल सेहममंद होता है। निष्कर्ष के मुताबिक, प्रति सप्ताह 17 फीसदी कम शराब पीने वाले व्यक्तियों में कोरोनरी हृदय रोग, निम्न रक्तचाप और निम्न बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का जोखिम 10 फीसदी तक कम हो जाता है।

हालिया निष्कर्ष पहले के उस अध्ययन पर सवाल उठाता है, जिसमें कहा गया था कि शराब का कम मात्रा (प्रतिदिन 0.6 द्रव्य औंस) में सेवन हृदय के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डालता है। लिवर खराब होने के 10 लक्षण
अमेरिका के पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के शोध सहायक प्रोफेसर माइकल होम्स ने कहा, "पहले की रपट के विपरीत यह खुलासा हुआ है कि शराब का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।"
शराब सेवन करने वाले 260,000 लोगों के हृदय स्वास्थ्य पर किए गए 50 अध्ययनों की समीक्षा के आधार पर इस अध्ययन का निष्कर्ष जारी किया गया है। यह अध्ययन पत्रिका 'द बीएमजे' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
