Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वर्ल्ड हार्ट डे 2015: दिल के लिये कौन सी आदतें हैं खतरनाक
हम सोचते हैं कि नियमित व्यायाम से व सही आहार के सेवन से हम खुद को हृदय रोग से दूर रख सकते हैं। लेकिन अध्ययनों की मानें तो यह सच नहीं है।
Healthy Drinks जो आपके दिल को रखे दुरुस्त
हमारी कुछ अहानिकर आदतें हमें हृदय रोगी बना सकती हैं। सुनने में, ये आदतें बहुत ही मामूली लगती हैं परंतु हमें एक गंभीर बीमारी के निकट ले जा सकती हैं।
हार्ट अटैक से बचने के 13 तरीके
आज वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) जो कि हर वर्ष '29 सितम्बर' को मनाया जाता है, पर हम आपको बताएंगे वे कौन सी आदते हैं जो आपको घर बैठे दिल की बीमारी का शिकार बना सकती हैं।

1 घंटों तक बैठे रहना:
इस डिजिटल युग में हम अपना अधिकतम समय टीवी या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर व्यय करते हैं। जिस वजह से हमारे भौतिक कार्यकलाप बहुत सीमित हो गए हैं। यह आदत हमारे दिल के लिए नुकसानदायक है। अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन (एएचए) जर्नल सर्कुलेशन: हार्ट फेलियर के अनुसार, यदि आप अपने दिन के 5 से अधिक घंटे बैठकर बिताते हैं तो आपको दिल का दौरा पड सकता है।

2 अधिक मात्रा में शराब का सेवन:
यदि आप दिन में काम करते हैं और रात को पार्टी मनाते हैं, तब आप अपने दिल को दुगनी रफ़तार से काम करने के लिए कह रहे हैं। एएचए के अनुसार, प्रति दिन पुरूष को 2 पेग व स्त्री को 1 पेग शराब के पीने चाहिए। इससे अधिक शराब उच्च रक्तचाप व हार्ट फेल का कारण बन सकती है।

3 क्रोध:
चिंता व गुस्सा उच्च रक्तचाप के दो मुख्य कारण हैं तथा उच्च रक्तचाप सामान्य दिल की धड़कन में बदलाव लाता है। उच्च रक्तचाप से धमनियों में चरबी बढ़ने लगती है। यदि गुस्से को समय पर बाहर ना निकाला जाए तो यह मनुष्य को अंदर ही अंदर जलाता जाता है। अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपने क्रोध को प्राणायाम से शांत करें।

4 नकारात्मक सोच:
हम अपने जीवन की सुखद घटनाओं से ज्यादा दुखःद घटनाओं को याद रखना पसंद करते हैं। और फिर जिंदगी भर उन घटनाओं को याद करके रोते रहते हैं। हमें अपने इस नकारात्मक रवैयो को बदलने की जरूरत है। वरना यह दृष्टिकोण हमारी जान लेकर ही दम लेगा।

5 कम सोना:
पर्याप्त नींद आपको अगले दिन के लिए तैयार करती है। खुद को नींद से वंचित रखकर आप तनाव को बढा रहे हैं। नींद पूरी ना होने पर आपके शरीर में कोर्टिसोल व एड्रेनालाईन का स्तर बढता है, जिसकी वजह से आपको तनाव महसूस होता है। इसलिए वयस्कों को दिन में 8 घंटे व युवाओं को दिन में 10 घंटे सोना चाहिए।

6 फ्लॉसिंग ना करना:
जी हां, आपके दांतों की सफाई सीधे आपके दिल से जुडी हुई है। आपके मसूढ़ों में मौजूद बैक्टीरिया मुंह की रक्त वाहिकाओं के माध्यम से कोरोनरी धमनियों में प्रवाह करके उन्हें संकीर्ण कर सकता है। जिससे हृदय को पर्याप्त खून नहीं मिलता। एक अध्ययन के अनुसार, हृदय रोग के 38% मामलों में रोगियों को मसूढ़ों की बीमारी थी।

7 नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच ना कराना:
अपनी सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाह ना हों। साल में एक बार अपने पूरे शरीर की जांच कराएं। इस तरह बीमारी जल्दी पकड में आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
