Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन 12 लक्षणों से पहचानें कि आपका हार्ट नहीं कर रहा है ठीक से काम
दिल का धडकना तो ज़रूरी है लेकिन अगर आपका दिल बहुत तेजी से धड़कता है तो इसकी अनदेखी करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और हमेशा इसका धडकते रहना बहुत ज़रूरी है। ये शरीर के उन अंगों में से है वो पूरी जिंदगी एक पल के लिए भी काम करना बंद नहीं करते हैं। दिल का धडकना तो ज़रूरी है लेकिन अगर आपका दिल बहुत तेजी से धड़कता है तो इसकी अनदेखी करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
इस बात को जान लें कि जब आपका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा होता है या उसमें कोई गड़बड़ी हुई है तो वो शरीर को कई तरह के सिग्नल भेजता है। बस ज़रूरत यह है कि आप उन सिग्नलों को समझ सकें और सही समय पर डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ सिग्नल के बारे में बता रहे हैं। यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण का सामना कर रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से अपनी जांच करानी चाहिए।

1- पेट में बेचैनी महसूस होना :
यदि आप अचानक से पेट में ऐंठन या बेचैनी महसूस करते हैं और ऐसा लगता है कि आपको अचानक से उल्टी आ जाएगी तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। उल्टी या जी मिचलाना हॉर्ट अटैक के शुरूआती लक्षणों में से एक हो सकता है।

2- सांस फूलना :
यदि हल्की मेहनत करने के बाद भी आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका हृदय ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। हृदय रोगियों के फेफड़ों में जब फ्लूइड की मात्रा बढ़ जाती है तब उनमें ऐसी समस्या देखने को मिलती है। इसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है और चेस्ट में अक्सर भारीपन महसूस होता है।

3- चक्कर आना :
अगर आपको किसी भी समय चक्कर आ जाता है तो यह हृदय की बीमारी होने का गंभीर संकेत है। यह तभी होता है जब हमारे मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में खून का प्रवाह नहीं हो पाता है। ऐसा होने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास जायें और जांच कराएं।

4- कंधे में दर्द:
अचानक बाएं कंधे में दर्द या अकड़न हार्ट अटैक के मुख्य लक्षणों में से एक है। यदि दर्द कंधे से चेस्ट और उंगलियों तक बढ़ रहा हो तो आपको तत्काल डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। ऐसे समय में बिना देरी किये जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर के पास जायें।

5- थकान महसूस करना :
अचानक बहुत ज्यादा थकान महसूस करना भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका हार्ट ठीक से काम नहीं कर रहा है। जब हमारा हृदय ठीक से काम नहीं करता है तो यह ऑक्सीजन युक्त खून को शरीर के बाक़ी अंगों में सीमित मात्रा में भेजता है जिसकी वजह से हमें थकान महसूस होने लगती है और काम करना कठिन हो जाता है।

6- भूख न लगना:
अगर इधर कुछ दिनों से आपको टाइम पर भूख नहीं लगती है तो यह चिंता का कारण है। भूख कम लगना हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है। अगर अब आपको अपने पसंदीदा डिश को भी खाने का मन नहीं हो रहा है तो समझ लें स्थिति गंभीर है इसलिए इस समय आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

7- थायरॉइड का ठीक से काम न करना :
हाइपरथायरॉयडिज्म और हाइपोथायरॉयडिज्म हृदय रोग के जोखिम को और बढ़ा देते हैं। दिल से जुड़ी बीमारी होने के कारण सीमित मात्रा में ब्लड फ्लो होने लगता है और हार्मोन में अनियमित बदलाव होने लगते हैं जिस वजह से थायराइड ठीक से काम नहीं करता है। अगर आप को भी ऐसा महसूस हो रहा है कि आपकी थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं कर रही है तो डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच करें।

8- दम घुटना :
दिल से जुड़ी बीमारी होने पर कई बार मरीज को ऐसा महसूस होता है कि उसका दम घुट रहा है और वो जल्दी ही मर जाएगा। यह एक तरह का मानसिक रोग है लेकिन इसके टार दिल की बीमारियों से ही जुड़ें हैं। खासतौर पर जिन्हें पहले हार्ट अटैक आ चुका है वो इस लक्षण को ज्यादा महसूस करते हैं।

9- बार बार प्यास लगना :
यदि पानी पीने के बावजूद बार-बार प्यास महसूस हो रही हो तो यह हृदय से जुड़ी बीमारी हो सकती है। शरीर में इलेक्टोलाइट का असंतुलन और गैस्टोइन्टेस्टाइनल की गड़बड़ी की वजह से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बावजूद भी आपको बार-बार प्यास लगती है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें और उन्हें अपनी परेशानी बताएं।

10- ठीक से नींद न आना :
यदि आप सोते समय खर्राटे लेते हैं तो यह भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका हृदय ठीक से काम नहीं कर रहा है। हृदय रोग और स्लीप एपीनिया यह दोनों समस्या अक्सर एक साथ ही बढती है। इसलिए यदि आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है तो डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।

11- सांस लेने में तकलीफ :
दिल से जुड़ी बीमारी होने पर कभी कभी आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है और ऐसे में सांस लेते समय घरघराहट या तेज सांसे चलने लगती हैं। अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके सांस लेने के पैटर्न में अचानक परिवर्तन हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

12- ऐंडियों में सूजन:
यदि आपके पैर सूज जाते हों तो यह भी हृदय से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इस बात को जान लें कि जब आपके दिल में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो वो सिर्फ फेफड़ों को ही संकेत नहीं भेजता बल्कि पूरे शरीर में इसके सिग्नल भेजता है। इसलिए उसे समय रहते पहचानें।



Click it and Unblock the Notifications
