Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रात के बजाय दिन में ज्यादा खतरनाक होता है दिल का दौरा
दिन के किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ सकता है। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो किसी व्यक्ति की मौत का कारण भी बन सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि दिल का दौरा दिन के समय ज्यादा गंभीर हो सकता है। अध्ययन आगे कहता है कि रात के बजाय सुबह के समय दिल का दौरा ज्यादा खतरनाक होता है।

यह अध्ययन जरनल ट्रेंड इन इम्युनोलाॅजी में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के दौरान शरीर के प्राकृतिक ताल और इम्युन रिस्पाॅन्स के बीच संबंध पर विश्लेषण किया। निष्कर्ष रात और शाम के समय में अलग अलग थे क्योंकि शरीर दोनों समय में अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। यह पूर्णतया प्रकाश, हार्मोन, मेटाबाॅलिज्म और अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं पर निर्भर करता है। यह अध्ययन चूहों पर किया गया था। मनुष्य और चूहों के सफेद रक्त कोशिकाएं सर्केडियन के संबंध में समान लयबद्ध पैटर्न दिखाती है।
रिसर्च के खत्म होने के बाद अध्ययन इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि दिल का दौरा रात के बजाय दिन के समय ज्यादा आता है और यह गंभीर रूप में होता है।
दिल के दौरे के लक्षणों को जीवनशैली से जुड़ी कुछ सामान्य बदलावों से नियंत्रित कर सकते हैं। ध्यान रखें कि स्वस्थ दिल, दिल के दौरे की आशंका को कम कर देता है। हर व्यक्ति को इन छोटे छोटे टिप्स को जरूर मानना चाहिए ताकि हृदय स्वस्थ रहे। इसके साथ ही आपको दिल के दौरे से संबंधित लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए ताकि इसके पहले चरण पर ही आप स्वयं इसके लक्षणों से निपट सकें।

हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने के निम्न तरीके हैं:
- रोजाना कम से कम 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करें।
- हृदय के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आहार खाएं।
- योगा और मेडिटेशन की मदद से तनाव को संतुलित करें।
- शराब और धूम्रपान ना करें।
- नियमित बीपी चेक करते रहें।
- कोलेस्ट्रोल स्तर को संतुलित रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











