Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
66 की उम्र में सतीश कौशिक का हार्ट अटैक आने से हुआ निधन, 60 की उम्र के लोग इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश चंद्र कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर सतीश चंद्र कौशिक के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर दुख की लहर छाई हुई है। सतीश चंद्र कौशिक एक होली पार्टी में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने नवविवाहित ऋचा चड्ढा और अली फज़ल से मुलाकात की। जिसके बाद मंगलवार को अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हो गई।
एक्टर के करीबी दोस्त और साथी अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर के निधन की की पुष्टि की। अनुपम खेर ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा लिखा, 'जानता हूं "मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!" पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा, सतीश।" ओम् शांति!
भारत में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले
हार्ट अटैक आने से एक्टर सतीश चंद्र कौशिक की अचानक मृत्यु ने एक बार फिर लोगों को अपने दिल का ख्याल रखने पर जोर दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर सिंगर केके तक एक के बाद एक कई सुपरस्टार्स की हार्ट अटैक से मौत होने पर लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो अपने हेल्थ का ध्यान किस तरह रखें। ताकि वो हार्ट अटैक जैसी समस्या से बच सके। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी हार्ट अटैक आया था, लेकिन उनकी जान बच गई। हार्ट अटैक के ये केस लोगों का ध्यान दिल से जुड़ी बीमारियों पर केंद्रित कर दिया है।
बुजुर्गों के लिए हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण
1. जबड़े में दर्द होना या बेचैनी महसूस होना
2. गर्दन या पीठ में दर्द होना
3. छाती में दर्द होना
4. सांस लेने में कठिनाई आना
5. जी मिचलाना या चक्कर आना
6. हाथ या कंधे में दर्द होना
अगर आप इनमें से किसी भी तरह के लक्षणों को महसूस करते हैं तो समय रहते हुए अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
हार्ट अटैक से बचने के उपाय
1. एक्सरसाइज, योग या अन्य कोई फिजिकल एक्टिविटी अपने रूटीन में शामिल करें।
2. मोटापे से बचें और हेल्दी वेट का संतुलन बनाएं रखें।
3. ब्लड शुगर शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखें।
4. एक दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद का लक्ष्य निर्धारित करें।
5. रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं।
6. स्मोकिंग या ज्यादा शराब के सेवन से बचें।
7. अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
8. समय-समय पर अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
