Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिद्धार्थ सूर्यवंशी से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, सेलेब्स जिनकी जिम में हार्ट अटैक से हुई मौत
कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक एक्टर की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया हो और उनकी मौत हुई हो। इससे पहले भी कई सितारे इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं।

जिम या एक्सरसाइज के दौरान क्यों आता है हार्ट अटैक ?
हाल के वर्षों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है, जब जिम या एक्सरसाइज करते वक्त कई लोगों को दिल का दौरा पड़ा हो, जिससे उनकी मौत भी हो गई। प्रोफेसर के श्रीनाथ रेड्डी, कार्डियोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट ने बताया कि एक्सरसाइज या भारी शारीरिक गतिविधि के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट ज्यादातर दिल में मौजूदा रुकावटों, डायग्नोस के कारण हो सकता है। दिल में रुकावट कोशिकाओं और कोलेस्ट्रॉल के पार्टिकल्स के एंडोथेलियल कोशिकाओं की बाधा के माध्यम से टूटने और धमनी की परत में घुसपैठ करने का रिजल्ट है। इसके परिणामस्वरूप आर्टरी में प्लाक का निर्माण होता है। बहुत अधिक शारीरिक तनाव आर्टरी टूटना या दिल में विद्युत गड़बड़ी पैदा कर सकता है, जो आगे चलकर कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है।

राजू श्रीवास्तव
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की जिम में वर्कआउट के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद वो करीब एक महीने तक एम्स में भर्ती रहे। उनको भी दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। करीब एक महीने तक वेंटीलेटर पर मौत से जूझने के बाद उनकी मौत हो गई।

एक्टर पुनीत राजकुमार
कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर पुनीत राजकुमार को भी जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई और 46 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर की मौत से उनके लाखों फैन्स को सदमा लगा था।

सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत भी हार्ट अटैक से हुई। सिद्धार्थ वर्कआउट तो नहीं कर रहे थे लेकिन हर कोई हैरान था। सिद्धार्थ अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

अबीर गोस्वामी
टीवी और फिल्मों में काम करने वाले अबीर गोस्वामी को भी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ा था। 2013 में 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अबीर 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा', 'कुसुम' जैसे टीवी शो और 'लक्ष्य' और 'खाकी' जैसी हिट फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा थे।

कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके
फेमस सिंगर केके का 31 मई को 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। केके कोलकाता में नजरूल मंच द्वारा आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में गाना गा रहे थे, जब उन्होंने असुविधा की शिकायत की। लोकप्रिय बॉलीवुड गायक को उनके होटल ले जाया गया और बाद में उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले कर गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पोस्टमार्टम में संभावित रूप से दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई।

अगर आप डेली जिम जाते हैं और आपके दिल की बीमारी की प्रॉबलम रही है तो इस जोखिम को काबू में रखने के लिए इन बातों को ध्यान में रख सकते हैं-
- शरीर की आवश्यकता के अनुसार, पोषण से भरे आहार लेना महत्वपूर्ण जरूर लें।
- ऑयली या जंक फूड खाने से बचें।
- अपने रक्त के प्रवाह को नियंत्रण में रखने के लिए ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें।
- जिस दिन आपकी तबीयत ठीक नहीं हो, उस दिन जिम छोड़ें।
- अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम करें।



Click it and Unblock the Notifications
