Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Weather Update : राजस्थान, यूपी और बिहार में लू का कहर, अलर्ट जारी, जानिए कैसे करें बचाव?
Weather Update : देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण लू (हीट वेव) चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के कई जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

किन राज्यों में कब और कहां है अलर्ट?
राजस्थान में मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 15, 16 और 17 मई को श्रीगंगानगर और बीकानेर में लू चलने की संभावना है।
बिहार के 23 जिलों में गुरुवार के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है और 16 मई तक हालात बने रहेंगे। हालांकि, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां मौसम विभाग ने 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट दिया है। 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
क्या करें, क्या न करें, हीटवेव से बचाव के उपाय
हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें
अगर किसी को अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, शरीर का तापमान बहुत अधिक होना या भ्रम जैसी समस्याएं दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
भले ही प्यास न लगे, दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल जरूर साथ रखें।
घर में बने पेय पदार्थ लें
नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और जलजीरा जैसे पारंपरिक पेय शरीर को ठंडा रखने में सहायक होते हैं। ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं।
ढीले, हल्के और सूती कपड़े पहनें
गर्मी के समय हल्के रंग और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। सिर को टोपी, स्कार्फ या छाते से ढकें और धूप के चश्मे लगाएं।
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें
इस समय तापमान सबसे अधिक होता है। अगर बहुत जरूरी हो, तो छांव में रहें और सावधानी बरतें।
घर को ठंडा रखें
दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें ताकि गर्मी अंदर न आए। रात में ताजी हवा के लिए खिड़कियां खोलें।
डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या किसी योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
