Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
पारा 50 डिग्री पार : राजस्थान में गई 13 जान, बिहार में 80 स्टूडेंट हुए बेहोश, जानें लू से बचाव का तरीका
First Aid Advice and prevention For Extreme Heat : उत्तर भारत के अधिकांश इलाके इस समय प्रचंड गर्मी से जूझ रहे हैं। राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली समेत हर जगह गर्मी अपनी आग बरसा रही है। बात करें राजस्थान की तो यहां चूरू, बाड़मेर और फलौदी जैसी जगहों पर पारा 50 पार पहुंच चुका है।
गर्मी की चपेट में आने से एक ही दिन में 13 लोगों की मौत हो गई। आइए जानते हैं कि जब तापमान 50 डिग्री पर चला जाए तो क्या होता है? जानिए लू लगने पर क्या फर्स्ट एड करना चाहिए।

हीट स्ट्रेस कब होता है?
जब वातावरण का तापमान बढ़ता है तो इंसानी शरीर पर बढ़ते तापमान के असर होना शुरु होता है जिसे 'हीट स्ट्रेस' कहा जाता है। हीट स्ट्रेस की स्थिति में जब शरीर बेहद गर्मी में होता है, तो वो अपने कोर तापमान को बनाए के जद्दोजेहद में लग जाता है। जिस वजह से थकान होने लगती है। जैसे जैसे तापमान 40 के पार होने लगता है तो इंसान की दिक्कतें बढ़ने लगती है। इसके अलावा सिरदर्द, उल्टी और डिहाड्रेशन जैसी शिकायतें होती हैं। समस्या बढ़ने पर बेहोशी, चक्कर या घबराहट जैसी शिकायतों के वजह से लो ब्लड प्रेशर होना भी कॉमन समस्या हो गया है।
कितनी गर्मी सह सकता है मनुष्य
शरीर का सामान्य तापमान 98.9 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। जो बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है। इंसान के शरीर में एक खास तंत्र होता है, जिसे 'होमियोस्टैसिस' कहा जाता है, जो तापमान में भी सुरक्षित रखता है। गर्मी में इंसान का शरीर ज्यादा से ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सह सकता है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण
- बुखार
- डिहाइड्रेशन
- थकान
- चिढ़चिढ़ापन
- गर्म, ड्राई स्किन या पसीना.
- जी मिचलाना और उल्टी
- तेजी से सांस लेना
- सिर दर्द
- बेहोशी
लू लगने पर क्या करें (Heat Wave First Aid)
- लू लगने पर मरीज को ज्यादा से ज्यादा ठंडी जगहों पर रखें।
- पूरे शरीर को बार-बार गीले कपड़ों से पोंछे जब तक कि तापमान सामान्य नहो जाएं।
- बदन पर आइस पैक या ठंडे गीले तौलिये से सिंकाई करें।
- इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक जैसे नींबू पानी, ओआरएस, दही और छाछ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
- सिर पर गीला तौलिया रखें ताकि दिमाग ठंडा रहे।
- रातभर सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर अगली सुबह पी लें, इससे लू नहीं लगेगी।
- अगर व्यक्ति बेहोश हो गया है तो उसे सीपीआर दें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











