Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
High Blood Pressure Remedies: हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक चाय

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। लोगों की चाय की चुस्कियां भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग है जो अपने दिन की शुरूआत एक कप चाय या कॉफी से करते हैं। लेकिन सुबह-सुबह कैफीन का सेवन करना उनके स्वास्थ्य पर गलत असर डालता है। आयुर्वेद डॉक्टर और न्यूट्रीनिस्ट डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया के मुताबिक सुबह की शुरूआत चाय या कॉफी पीकर करने के स्थान पर आप इस आयुर्वेदिक चाय से अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं। इस आयुर्वेदिक चाय की मदद से आपको हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डॉ दीक्षा भावसार सांवलियाडॉ दीक्षा भावसार सांवलिया के अनुसार इस चाय का सेवन करने से डायबिटीज, डिप्रेशन, सिरदर्द, कोलेस्ट्रॉल, हार्मोनल बदलाव और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं गुणों से भरपूर इस आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी और इसे पीने के फायदों के बारे में...
हाइपरटेंशन कम करने के लिए आयुर्वेदिक चाय रेसिपी
सामग्री
* गुड़हल का फूल - 1
* अर्जुन छाल पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* सोंठ पाउडर - आधा छोटा चम्मच
* काली मिर्च - एक चुटकी
* इलायची - एक कुटी हुई
बनाने की विधि
1. गैसे पर मीडियम फ्लेम पर एक बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लें।
2. अब इसमें गुड़हल के फूल के साथ एक-एक कर सभी सामग्री डाल दें।
3. इन सभी चीजों को 5 से 7 मिनट तक उबाले।
4. आपकी आयुर्वेदिक हाइपरटेंशन टी तैयार है, गर्मा गर्म पीजिए।
आयुर्वेदिक चाय पीने के फायदे
1. गुड़हल का फूल
गुड़हल एक ठंडी जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है जो आपके दिमाग को शांत करने में मदद करता है। हाल ही में हुए रिसर्च में सामने आया है कि गुड़हल का फूल ब्लड प्रेशर को कम कर में काफी फायदेमंद है।
2. अर्जुन की छाल
आयुर्वेद में अर्जुन सबसे अच्छा कार्डियो-प्रोटेक्टिव और कार्डियो-टॉनिक हर्ब माना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कोलेस्ट्रॉल और हाई ट्राइग्लिसराइड्स तक सभी दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने में मदद करता है।
3. अदरक
अदरक आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और एक्सट्रा फेट को पिघलाने का काम करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कम कर आपको हाइपरटेंशन की समस्या से बचाता है।
4. काली मिर्च
काली मिर्च पाउडर मेटाबॉलिज्म के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है जो कफ को कम करने में मददगार है। एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर, काली मिर्च स्वाभाविक रूप से रक्तचाप को प्रबंधित करने और दिल को हेल्दी रखने में सहायक है। इसके अलावा, काली मिर्च की चाय भी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करती है, साथ ही गले की खराश को ठीक करने में भी फायदेमंद है।
5. इलायची
इस चाय में मौजूद इलायची एक बेहतरीन पाचक औषधि मानी जाती है, खासतौर पर पेट की सूजन कम करने में फायदेमंद होती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
