Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
High-Protein Foods: इन चीजों में होता है नॉनवेज से भी ज्यादा प्रोटीन, यहां देखें हाई-प्रोटीन फूड्स की लिस्ट
प्रोटीन शरीर के लिए बेहद आवश्यक है और सभी को हर दिन भोजन में इसे शामिल करना ही चाहिए। ऐसी एक गलतफहमी है कि सबसे ज्यादा प्रोटीन मीट में पाया जाता है। यहां हम आपको ऐसे सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं जिनमें मीट से कई गुना ज्यादा प्रोटीन होता है। पानी के बाद प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रोटीन एमिनो एसिड से बनते हैं।
यदि आप प्रोटीन को डाइट में नहीं शामिल करते हैं, तो उम्र के साथ शरीर कमजोर होने लगता है आप प्रोटीन कम खा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी डाइट में कार्ब्स और फैट की मात्रा अधिक शामिल है। जो कि आगे चलकर मोटापा, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, डायबिटीज जैसी बीमारियों की वजह बनती हैं।

प्रोटीन की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे में हम सीजनल इंफेक्शन की गिरफ्त में आसानी से आ जाते हैं। यदि शरीर मजबूत है, तो तुरंत रिकवर होने में टाइम नहीं लगता है। इसलिए आज हम यहां ऐसे ही सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं जिन्हें वेजिटेरियन प्रोटीन के स्त्रोत के रुप में खा सकते हैं।
डेली कितने प्रोटीन की होती है जरुरत
18 साल के ज्यादा के व्यक्ति को बॉडी वेट का प्रति किलो ग्राम का 0.8 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है। चालिए
जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनमें मीट से ज्यादा आपको प्रोटीन मिलता है।
पीनट बटर
पीनट बटर बनाने की प्रक्रिया अलग होती है। मूंगफली को भूनकर इसमें शहद, नमक व पीनट ऑयल के साथ अन्य सामग्रियों को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह मैग्नीशियम व फाइबर जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। 100 ग्राम पीनट में करीब 25.80 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।

कटहल
एक छोटा कप कटहल में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। कटहल में पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे सब्जी और फल दोनों के रुप में सेवन कर सकते हैं।
अमरनाथ
अमरनाथ ग्लूटेन फ्री अनाज है। इसे राजगिरा के नाम से भी जानते हैं। इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड के साथ एक संपूर्ण प्रोटीन शामिल होता है। एक कप पके हुए ऐमारैंथ में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन के अलावा एंटीऑक्सिडेंट, आयरन, विटामिन ए, बी, और सी के साथ-साथ कैल्शियम से भी भरपूर है। आप इसे कई तरीके से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
कद्दू के बीज
इसके बीजों में विटामिन्स, प्रोटीन्स, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे कई खास बायोएक्टिव केमिकल्स भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट याददाश्त बेहतरीन के लिए सबसे अहम हैं। एक चौथाई कप कद्दू के बीज में 8 ग्राम प्रोटीन और आपकी डेली रुटीन की मैग्नीशियम की जरूरत का 42% होता है। दिन में कम से कम 25 ग्राम बीजों को जरूर चबाना चाहिए।

सोया
शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है सोया और सोया से बने प्रोडक्ट। एक कप उबले हुए सोयाबीन (172 ग्राम) में लगभग 29 ग्राम प्रोटीन होता है।
मसूर की दाल
मसूर की दाल का सेवन मांसपेशियों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। क्योंकि मसूर की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों के विकास और उन्हें स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। आधा कप पकी हुई दाल में 9 ग्राम प्रोटीन होता है।
बादाम
बचपन से हमें भिगोकर बादाम खिलाया जाता है। 8 से 10 बादाम में करीब 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन भी होता था। इंस्टेंट एनर्जी के लिए ये बेस्ट प्रोटीन सोर्स हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications