Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Himanshi Khurana Transformation: पंजाब की ऐश्वर्या राय ने बिना जिम जाए घटाया 11 किलो वजन, कैसे किया ये कमाल
Himanshi Khurana Transformation: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आईं पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से हमेशा चर्चा में रही हैं। आसिम रियाज के साथ उनके अफेयर और ब्रेकअप ने सुर्खियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। हिमांशी की गिनती पंजाब के मशहूर कलाकारों में होती हैं।
अब पंजाब की ऐश्वर्या राय कही जाने वाली हिमांशी अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से 11 किलो वजन कम किया, जो उनकी फिटनेस डेडिकेशन को दर्शाता है।

घटाया 11 किलो वजन
हिमांशी खुराना ने हाल ही में हुए एक इवेंट में अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना जिम गए, हफ्ते में दो बार पिलाटे क्लास और घर के बने खाने से 11 किलो वजन घटाया। हिमांशी ने कहा कि वह रोज परांठा खाती हैं और वजन घटाने से ज्यादा हेल्दी रहना जरूरी है।
घर के खाने ने की मदद
हिमानी ने न तो कठोर जिम रूटीन अपनाया और न ही फैड डाइट्स। इसके बजाय, उन्होंने एक सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को अपनाया। हिमांशी ने बताया कि वह हफ्ते में केवल दो बार वर्कआउट करती हैं, लेकिन कभी अपने पसंदीदा खाने से समझौता नहीं किया। उन्होंने परंपरागत भारतीय खाने की अहमियत भी बताई, जैसे पराठे और घी, और बताया कि घर का बना पौष्टिक खाना खाकर वजन घटाया। यह साबित किया कि हेल्दी लाइफस्टाइल का मतलब अपनी पसंदीदा चीजों को छोड़ना नहीं होता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
