Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
दस्त से है बुरा हाल? तुरंत खाएं रसोई में रखी ये 3 चीजें, मिनटों में मिलेगा आराम
Home Remedies for Loose Motion: पेट में गड़बड़ी या दस्त (Loose Motion) की समस्या किसी को भी और कभी भी हो सकती है। इन दिनों तो बदलते मौसम की वजह से पेट की समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ रही हैं। दरअसल, अक्सर बाहर का गलत खान-पान, इंफेक्शन या मौसम में बदलाव की वजह से पेट का हाल बेहाल हो जाता है। दस्त की वजह से शरीर का पूरा पानी निकल जाता है, जिससे कमजोरी और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। कई बार दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल पाता है। अगर आप भी बार-बार वॉशरूम जाने से परेशान हैं और दवाइयों के बावजूद आराम नहीं मिल रहा, तो आपके किचन में ही इसका पक्का इलाज मौजूद है।
आयुर्वेद और दादी-नानी के नुस्खों में ऐसी 3 चीजें बताई गई हैं, जो दस्त को तुरंत बांधने और पेट को शांत करने का काम करती हैं। आइए आप भी जान लें वो कौन सी तीन चीजें हैं जिन्हें खाने से तुरंत दस्त से आराम मिल सकता है।
1. दही और केला खाएं
दस्त लगने पर दही और केला सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। केले में प्रचुर मात्रा में 'पेक्टिन' (Pectin) होता है, जो स्टूल को बांधने में मदद करता है। वहीं दही एक बेहतरीन 'प्रोबायोटिक' है, जिसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट के इंफेक्शन को खत्म करते हैं और पाचन तंत्र को ठीक करते हैं।

कैसे खाएं:
एक कटोरी ताजे दही में एक पका हुआ केला मैश करके खाएं। इसमें आधा चम्मच भुना हुआ जीरा भी मिला सकते हैं।
2. भुना हुआ जीरा और छाछ
दस्त के दौरान पेट में होने वाली मरोड़ और गैस को शांत करने के लिए छाछ (Buttermilk) रामबाण है। ऐसे में भूना हुआ जीरा डालकर छाछ पीने से राहत मिलकी है। बता दें कि छाछ शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और जीरा पाचन अग्नि को संतुलित करता है। जीरे में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को मारते हैं।
कैसें करें सेवन
एक गिलास ताजी छाछ में आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और चुटकी भर काला नमक मिलाकर पिएं। इसे दिन में 2-3 बार लेने से दस्त में तुरंत आराम मिलता है।
3. मूंग दाल की खिचड़ी
जब पेट खराब हो, तो भारी भोजन की जगह हल्का और सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। ऐसे में आप खिचड़ी खाएं। जान लें कि चावल में मौजूद स्टार्च पेट को बांधता है और मूंग की दाल पचने में बहुत आसान होती है। यह शरीर को जरूरी ऊर्जा देती है बिना पाचन तंत्र पर बोझ डाले।
कैसे बनाएं
बिना मसाले और तेल के पतली खिचड़ी बनाएं। इसमें हल्का नमक डालें और इसे हल्का गुनगुना ही खाएं।
इन बातों का भी रखें विशेष ख्याल
ORS का घोल:
दस्त के दौरान शरीर में नमक और पानी की कमी न हो, इसके लिए समय-समय पर ओआरएस (ORS) का पानी पीते रहें।
इनसे बचें:
ज्यादा चाय, कॉफी, दूध, मसालेदार भोजन और बाहर के जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें।
डॉक्टर की सलाह:
अगर दस्त के साथ बुखार है, उल्टी हो रही है या मल में खून आ रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
