Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
मुंह के छालों का रामबाण इलाज हैं किचन में रखी ये 5 चीजें, मिनटों में मिलेगी राहत
Home Remedies For Mouth Ulcers: मुंह में छालों की समस्या किसी को भी, कभी भी हो सकती है। कई लोगों को बार-बार मुंह में छाले निकलने की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, संक्रमण, दांतों की खराबी, कब्ज पेट में अधिक पित्त बनना, या ज्यादा तीखा खाना। मुंह में छाले होने पर मुंह के अंदर लाल या सफेद रंग के दाने हो जाते हैं, जिनके कारण दर्द महसूस होता है। मुंह में छाले होने पर सूजन और दर्द की वजह की वजह से न तो आप ठीक से कुछ खा पाते हैं और न ही कुछ पी पाते हैं। आमतौर पर, छाले कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगर आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर की ही कुछ चीजों को आजमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने वाले घरेलू उपायों के बारे में -

शहद और हल्दी
मुंह के छालों से छुटकारा दिलाने में शहद और हल्दी का मिश्रण प्रभावी हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। फिर इस मिश्रण को छालों पर लगाएं और 10-15 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। दिन में 2-3 बार इस उपाय को अपनाने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
नारियल का तेल
मुंह से छालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह के छालों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, दर्द और सूजन से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल का तेल लें और इसे छाले के ऊपर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें।
एलोवेरा
मुंह से छालों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्तों का ताजा जेल निकालकर छालों पर लगाएं। फिर 5 से 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें। दिन में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
कत्था
मुंह से छालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कत्था का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए अमरूद या पान के मुलायम पत्ते पर थोड़ा सा कत्था डालकर इसे चबाएं। ऐसा करने से मुंह के छालों की परेशानी दूर हो सकती है।
नमक का पानी
मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने में नमक का पानी काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर मुंह में डालें और कुल्ला करके निकाल दें। इससे मुंह में छालों की वजह से हो रहे दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications