Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
नारियल तेल के कुछ ऐसे फायदे जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे
वैसे तो नारियल तेल को सिर्फ बालों में ही लगाने के लिए जाना जाता है। वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल खाना पकाने में भी करते हैं। हालांकि इस तेल का इस्तेमाल और भी कई जगह होता है, जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं करे सकते।
READ: नारियल के तेल से 10 घरेलू उपचार
नारियल तेल के छह ऐसे फायदे हैं जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। आइये आज हम आपको बताते है नारियल के कुछ ऐसे फायदे जिसका इस्तेमाल आप दैनिक दिनचर्या में कर सकते हैं।

माउथवॉश
आयुर्वेद भी नारियल तेल को माउथवाॅश की तरह इस्तेमाल करने की सलाह देता है, क्योंकि बाजार में उपलब्ध माउथवॉश एल्कोहल और फ्लोराइड से भरे होते हैं। आप मुंह में नारियल तेल भर कर इससे गलगला करके नुकसानदायक बेक्टीरिआ को दूर रख सकते हैं।

शेविंग क्रीम
क्या आपको पहले पता था कि नारियल तेल का इस्तेमाल शेविंग क्रीम के तौर पर भी किया जा सकता है? अपने चेहरे को भिंगा लें और उस पर नारियल का तेल लगाएं। इससे न सिर्फ आप अच्छा शेव पाएंगे बल्कि किसी भी तरह की जलन भी नहीं होगी।

नेचुरल डियोडरेंट
नारियल तेल के इस्तेमाल से आप पसीने की महक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। सुबह के समय उस हिस्से पर इस तेल को लगाएं जहां से ज्यादा पसीना आता हो। पूरे दिन यह आपको बदबू से दूर रखेगा। साथ ही आप छह चम्मच नारियल तेल, एक चैथाई कप बेकिंग सोडा, एक चैथाई कप शिशुमूल और कुछ बूंद मिंट आॅयल को मिलाकर एक प्राकृतिक डियोडरेंट भी बना सकते हैं।

बाथरूम क्लीनजर
नारियल तेल की मदद से आप बाथरूम के शॉवर और नल को आसानी से साफ कर सकते हैं। इससे उसकी प्राकृतिक चमक लौट आएगी।

झुर्रियों को करे कम
नारियल तेल में विटामिन-ई का एक कैप्सुल मिलाकर रात के समय झुर्रियों पर लगाएं और पूरी रात छोड़ दें। अगली सुबह चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

डाइपर क्रीम
डाइपर के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों के त्वचा पर फुंसी या ददोरा पड़ जाता है। इससे निजात पाने और त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications