Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
पेट के बिगड़े डाइजेशन ने कर दिया हाल बेहाल, इन हर्बल टी से पेट की समस्याओं से पाएं राहत
गर्मी के मौसम में अक्सर ही लोगों में एसिडिटी के कारण पेट फूलने की समस्या काफी बढ़ जाती है। गर्मियों से बचने के लिए लोग बार-बार ठंडा पानी पीते हैं, हेवी मील खाते हैं, ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने लगते हैं, जिस कारण डाइजेशन स्लो हो जाता है और पेट फूलने की समस्या बढ़ जाता है।

गर्मी में कई लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम नहीं करता है। अक्सर ही उन्हें पेट से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके आप डाइजेशन से जुड़ी समस्या से निपट सकते हैं। पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में हर्बल टी भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में आप कौन सी हर्बल टी को डाइजेशन की समस्या से बचने के लिए पी सकते हैं।

1. कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल अपने शांत गुणों के लिए जाना जाता है। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और पेट फूलने की समस्या को कम करने में मददगार है। कैमोमाइल फूलों को 5 से 10 मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद एक गिलास में इसे छान कर अपने स्वाद के अनुसार शहद या नींबू मिला दें।

2. सौंफ की चाय
सौंफ डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट की गैस और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। बस आपको एक बड़ा चम्मच सौंफ को पीसकर गर्म पानी में मिलाना है। थोड़ी देर बाद इसमें नींबू या शहद मिलाकर पी लें।

3. दालचीनी की चाय
दालचीनी पेट में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट से जुड़ी समस्या से भी राहत दिलाने में मददगार हैं। दालचीना को 7 से 10 मिनट तक पानी में उबाल लें। इसके बाद इस मिश्रण में नींबू डालकर मिक्स कर लें। आपकी दालचीनी चाय तैयार है।

4, पुदीना की चाय
पुदीना हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह हमारे पेट को रिलेक्स करने के साथ उस पर ठंडा प्रभाव छोड़ती है। ऐसे में गर्मी में आप पुदीना टी बनाकर पी सकते हैं। बस आपको कुछ ताजे या सूखे पुदीने के पत्तों को गर्म पानी में डालना है और इसे 5 से 10 मिनट के लिए पानी में उबाल लें। आप चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications