Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका
Honey And Black Pepper Benefits: शहद और काली मिर्च का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में प्राचीन समय सेकिया जा रहा है। शहद और काली मिर्च, दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंटेस, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं, काली मिर्च पिपरीन नामक तत्व होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, पाचन को सुधारता है और सर्दी-खांसी में लाभकारी होता है। ऐसे में, अगर आप शहद और काली मिर्च और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जी हां, यह मिश्रण सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं शहद के साथ काली मिर्च का सेवन करने से सेहत को मिलने फायदों के बारे में विस्तार से -

सर्दी-खांसी से राहत दिलाए
शहद और काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। यह सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। वहीं, काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन यह खांसी को कम करने और बलगम को बाहर निकालने में सहायक होता है। साथ ही, यह गले की सूजन को और खराश को कम करने में भी मदद करता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
शहद और काली मिर्च का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, काली मिर्च पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करती है, जिससे भोजन अच्छे से पचता है। वहीं, शहद आंतों को साफ करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनता है। नियमित रूप से इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में मददगार
शहद के साथ काली मिर्च का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस मिश्रण का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए
शहद और काली मिर्च का एक साथ सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।
दिल को हेल्दी रखे
शहद और काली मिर्च का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
कैसे करें शहद और काली मिर्च का सेवन?
शहद और काली मिर्च का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
