Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
हांगकांग-सिंगापुर में Covid-19 वायरस ने मचाई तबाही, ट्रैवल करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
Covid-19 cases spike in hongkong and singapore : दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। एशिया में इस वायरस की नई लहर ने दस्तक दे दी है, जिससे कई देशों में चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर हांगकांग और सिंगापुर में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे साफ है कि महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, और हमें फिर से सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन देशों में मंडरा रहा है खतरा और क्या है इस बीमारी से बचने का तरीका?

हांगकांग: एक साल में सबसे ज्यादा केस और मौतें
हांगकांग में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। 3 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 31 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है, जो पिछले एक साल में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा, गंभीर मामलों और मौतों की संख्या भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।
हांगकांग के स्वास्थ्य संरक्षण केंद्र के संचारी रोग शाखा के प्रमुख डॉ. अल्बर्ट औ के अनुसार, "वायरस की गतिविधि बड़े स्तर पर बढ़ चुकी है और पॉजिटिव केसों की दर एक साल में सबसे ऊंचे स्तर पर है।" स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया है।
सिंगापुर में हाई अलर्ट जारी
सिंगापुर में भी स्थिति चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 3 मई को समाप्त हुए सप्ताह में कोरोना के मामलों में 28 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। अनुमानित मामलों की संख्या अब 14,200 तक पहुंच गई है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी नए वेरिएंट के ज्यादा संक्रामक या घातक होने के संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी, सिंगापुर सरकार ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
अन्य एशियाई देशों में भी हालात बिगड़ रहे हैं
चीन में भी हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुताबिक, 4 मई से पहले के पांच हफ्तों में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। थाईलैंड में भी सोंगक्रान त्योहार के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। रोग नियंत्रण विभाग ने इस बढ़ोतरी की पुष्टि करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
नए वेरिएंट का खतरा
इस साल फरवरी में चीन में एक नया वेरिएंट सामने आया है, जिसे HKU5-CoV-2 कहा जा रहा है। यह वेरिएंट कोरोना वायरस की तरह ही शरीर में प्रवेश करने के लिए कोशिका सतह प्रोटीन का उपयोग करता है और महामारी फैलाने की क्षमता रखता है।
वहीं, मार्च में कोलकाता में एक 45 वर्षीय महिला में मानव कोरोना वायरस (HKU1) की पुष्टि हुई थी। यह वायरस मुख्य रूप से फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है।
किन बातों का रखें ध्यान
- मास्क पहनें, खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर।
- हाथों की सफाई के लिए सैनिटाइजर साथ रखें।
- बीमार महसूस होने पर यात्रा टालें और डॉक्टर से संपर्क करें।
- यात्रा से पहले स्थानीय कोविड गाइडलाइंस जरूर पढ़ें।
- वेक्सीनेशन अपडेट रखें और बूस्टर डोज लगवाएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें, खासकर उन लोगों से जो बीमार हैं या खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
