Latest Updates
-
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण
Aaj Ka Rashifal 15 October Horoscope: मकर राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के द्वार
अपने आज के दिन से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। लंबे समय बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कुछ कम होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप समझदारी से खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। कर्ज या उधार लेने से आपको बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े भाई के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज अतिरिक्त समय बिताने का प्रयास करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करें अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो समझदारी से अपने फैसले लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत की बात करें तो आपको खान पान की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रॉकरी, खाने पीने की चीजों आदि का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो रात को आपको हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नज़र आएंगे। अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं तो अपने बड़ों की सलाह लेकर ही कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका गलत रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आपको सर्वाइकल की दिक्कत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही ना। करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। यह सब आपकी ही लापरवाही का नतीजा है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहना होगा। आज कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी पर्याप्त ध्यान देने की जरूरत है, खासतौर पर इस समय बच्चे के लिए समय निकालने की कोशिश करें। शाम को अचानक घर पर मेहमानों का आना हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का भी अक्सर मिल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मन लगाकर काम करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। अनाज के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज का दिन काफी भागदौड़ में गुजरेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरीपेशा है तो दफ्तर में कार्यभार अधिक रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो समय पर भोजन करने का प्रयास करें। देर तक भूखा रहने से आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा जिसकी वजह से आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज अचानक धन प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। सेहत की बात करें तो अगर आप देर तक लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक सौदेबाजी करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान भी हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आज आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तले, भुने, मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज के दिन संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। कुसंगति से बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक को और दफ्तर में अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाएं तो आप पूरी मेहनत और लगन से उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। आपकी आज की मेहनत जल्दी आपके लिए तरक्की के नएद्वार खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें, खासतौर पर पिता की बातों को नजरअंदाज न करें। इससे आपके रिश्तो में कड़वाहट भी आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक को को बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बचें और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा साथ ही बॉस का रवैया भी काफी सख्त रहने के आसार है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ के बाद आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आज छोटे भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। सेहत की बात करें तो यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











