Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
68 साल के बोनी कपूर ने कुछ ही महीनों में कम कर लिया 14 किलो वजन, जानें कैसे हुआ मुमकिन?
Boney Kapoor Weight Loss: फिल्ममेकर बोनी कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेशन के वजह से चर्चा में बने हुए है। 68 की उम्र में फिल्ममेकर ने 14 किलो वजन कम कर लोगों को हैरान कर दिया है। बीते कुछ महीनों से बोनी कपूर की जितनी भी सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आ रही है, उन सभी में बोनी पहले से फिट और हेल्दी दिखायी दे रहे थे।
हाल ही में बोनी कपूर ने श्रीदेवी (Sridevi) की एक पेटिंग के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में बोनी कपूर बहुत ही स्लिम, फिट और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, बोनी के सिर पर हेयर ट्रांसप्लांट के बाद नये बाल भी दिखायी दे रहे हैं।
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में बोनी ने लिखा कि," अब मेरे बालों का घनापन बढ़ रहा है, और मैं अब पहले से अच्छा दिख रहा हूं। 14 किलो वजन कम कर लिया है, 8 किलो और कम करना है।" अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर 68 की उम्र में बोनी कपूर ने इतना वजन कैसे कम कर लिया। आइए जानते हैं इसका सीक्रेट।

ऐसे किया फिल्ममेकर ने घटाया वजन
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने अपनी फिटनेस और डेली रूटीन पर बात करते हूए बताया था कि उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए अब तक 14-15 किलो तक वेट लॉस कर लिया है। बोनी ने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने बस सिर्फ ये 2 काम किए और अब रिजल्ट आपके सामने हैं।
सोने को लेकर रूटीन बनाया
बोनी कपूर ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपना स्लीप साइकल बदला और नींद पूरी करने के लिए जरूरी इंतजाम किए। बता दें कि नींद पूरी होने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स को कंट्रोल करने में मदद होती है। स्ट्रेस कम होने से क्रेविंग्स कम होती हैं, इससे इटिंग हैबिट्स भी इम्प्रूव होती हैं और साथ ही में लो कैलोरी वाले फूड्स खाने से भी बचा जा सकता है।
हेल्दी डाइट
वजन घटाने के लिए बोनी कपूर ने अपनी डाइट को हेल्दी बनाया। उन्हें वेट लॉस के लिए सही फूड का सेवन करना शुरू किया और इसके लिए उन्हेंने क्रेविंग से बचने के लिए अनहेल्दी फूड की जगह हेल्दी फूड्स खाना शुरू किया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
