Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बिना सर्जरी के कैसे अदनान सामी ने किया 120 किलो वजन कम? सिंगर ने किया खुलासा
Adnan Sami 120 kg Weight Loss Journey: अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर अदनान सामी अब अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। जिन अदनान सामी को कभी लोगों ने 230 किलो के वजन में देखा था, अब वही सिंगर बेहद स्लिम और फिट नजर आ रहे हैं। उनके इस चौंकाने वाले बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया है।
वजन कम करने के बाद उनके लुक में जो बदलाव आया है, उसे देख कोई भी दंग रह सकता है। खास बात यह है कि अदनान सामी ने 120 किलो वजन घटाने के लिए किसी तरह की सर्जरी का सहारा नहीं लिया।

किसी भी सर्जरी के बिना घटाया 120 किलो वजन
कई बार अफवाहें उड़ीं कि अदनान ने बेरियाट्रिक सर्जरी या लाइपोसक्शन जैसी किसी सर्जरी का सहारा लिया है। लेकिन अदनान ने खुद एक इंटरव्यू में साफ किया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन पूरी तरह नैचुरल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी सर्जरी की मदद नहीं ली, बल्कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि फिटनेस की शुरुआत उन्होंने एक मजबूत इरादे और अनुशासन के साथ की थी। उनका कहना था कि जब इंसान ठान ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता।
न्यूट्रिशनिस्ट से ली मदद
वजन घटाने के इस सफर में अदनान ने अमेरिका के ह्यूस्टन शहर की एक न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह ली। उन्होंने डाइट प्लान को बहुत गंभीरता से अपनाया और हर नियम का सख्ती से पालन किया। उनकी डाइट में हाई प्रोटीन शामिल था, लेकिन कार्ब्स से उन्होंने दूरी बना ली थी। खासतौर पर चावल, ब्रेड और एल्कोहॉल जैसी चीजों को उन्होंने पूरी तरह से अलविदा कह दिया था।
1 महीने में घटाया 20 किलो वजन
अदनान सामी ने डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल किया। स्ट्रिक्ट डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के कॉम्बिनेशन से उन्होंने पहले ही महीने में 20 किलो वजन घटा लिया। यह सुनकर शायद कोई भी हैरान हो जाए, लेकिन अदनान का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनके मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। उन्होंने बताया कि वे खाने के बेहद शौकीन हैं, और यही उनकी मोटापे की सबसे बड़ी वजह थी। लेकिन जब उन्होंने ठान लिया कि अब वजन घटाना है, तो उन्होंने किसी भी लालच को अपने रास्ते में नहीं आने दिया।
फिजिकल एक्टिविटी ने किया ट्रांसफॉर्मेशन में मदद
डाइट के साथ-साथ अदनान सामी ने एक्टिव लाइफस्टाइल को अपनाया। उन्होंने हर दिन कम से कम 45 मिनट वॉक, लाइट एक्सरसाइज़, और ब्रिस्क वॉकिंग को अपने रूटीन में शामिल किया। एक महीने के भीतर उन्होंने लगभग 20 किलो वजन घटाया, जो बेहद प्रेरणादायक है।
उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह खाने के बेहद शौकीन थे, और यही उनकी मोटापे की बड़ी वजह बनी। लेकिन उन्होंने अपनी आदतों को बदला, भावनात्मक ईटिंग से दूर रहे, और खुद को एक सख्त रूटीन में ढाला ताकि वजन दोबारा न बढ़े।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
