Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Boney Kapoor Transformation : बिना जिम गए बोनी कपूर हुए फैट से फिट, सिर्फ ये 3 चीजें को खाकर घटाया 26 किलो
How Boney Kapoor Lost 26 Kg : बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान रह गए।
69 साल की उम्र में उन्होंने 26 किलो वजन कम कर लिया है और वो भी बिना किसी जिम या भारी-भरकम वर्कआउट के। बोनी कपूर की मानें तो उन्होंने बस अपनी डाइट को कंट्रोल किया और एक आदत पूरी तरह से छोड़ दी, वो है रात का खाना।

बोनी कपूर फॉलो करते हैं ये डाइट
बोनी कपूर का मानना है कि वजन घटाने के लिए आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं होती, बस सही चीज़ें और सही समय पर खानी चाहिए।
नाश्ता (Breakfast)
वो दिन की शुरुआत हल्के लेकिन हेल्दी नाश्ते से करते हैं जिसमें फल, ताजा जूस और ज्वार की रोटी शामिल होती है।
रात का खाना (Dinner)
बोनी कपूर ने रात का खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है। इसकी जगह वो केवल सूप पीते हैं। यह डाइट न केवल उनका वजन कम करने में मददगार साबित हुई, बल्कि उन्हें एक्टिव और एनर्जेटिक भी बनाए रखती है।
ज्वार की रोटी के फायदे
बोनी कपूर के नाश्ते में शामिल ज्वार की रोटी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
श्रीदेवी को दिया ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट
बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने उन्हें हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया, "श्री कहती थीं, पहले वजन कम करो, फिर बालों का इलाज कराना।" इस बात ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने अपने हेल्थ पर ध्यान देना शुरू किया।
हेयर ट्रांसप्लांट का भी लिया सहारा
बोनी कपूर ने न केवल वजन कम किया, बल्कि अपने लुक्स पर भी ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट भी कराया है। तीन दिन में उनके सिर पर करीब 6,000 बाल लगाए गए और यह प्रक्रिया सफल रही।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
