Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Male infertility: पुरुषों में बांझपन बढ़ा सकता है थायरॉयड, ये हैं खतरनाक लक्षण
थायरॉइड की समस्या को अक्सर महिलाओं की फर्टिलिटी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन यह समस्या सिर्फ महिलाओं की ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी परेशान कर सकती है। थायरॉइड के कारण पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी काफी असर पड़ता है,
पुरुषों की फर्टिलिटी को बनाए रखने के लिए हेल्दी स्पर्म के लिए थायरॉइड फंक्शन को सामान्य बनाएं रखना और रिप्रोडक्टिव हार्मोन का उचित बैलेंस बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

थायरॉइड की बीमारी क्या है?
गले के अंदर थायरॉइड ग्लैंड होती है, जो थायरॉइड हॉर्मोन पैदा करती है। इस हॉर्मोन के उत्पादन में कमी या अधिकता को थायरॉइड की समस्या कहते हैं। शरीर में अगर थायरॉयड हार्मोन ज्यादा हो जाता है तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं, कम हो पर हाइपोथायरायडिज्म। इस हार्मोन की कमी से महिला और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है।
थायरॉइड के सामान्य लक्षण
वजन बढ़ना या घटना
बाल झड़ना
अत्यधिक थकावट
डिप्रेशन
नींद ना आना, आदि
पुरुषों में होते हैं ये लक्षण
हाइपोथायरॉइड के कारण टेस्टोस्टेरोन, एलएच हॉर्मोन, एफएसएच हॉर्मोन में कमी आने लगती है। जो कि पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। वहीं, हाइपरथायरॉइड के कारण स्पर्म काउंट घटने लगते हैं।
पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण
यौन इच्छा में कमी
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
शुक्राणुओं की गुणवत्ता में खराबी
शुक्राणुओं की कमी
गाइनेकोमैस्टिया (पुरुष स्तन वृद्धि)
टेस्टिकल्स के फंक्शन में कमी, आदि
क्या करें पुरुष
एक्सपर्ट के मुताबिक, पुरुषों में हाइपोथायरॉइड और हाइपरथायरॉइड को रिवर्स किया जा सकता है। जिसके लिए कई तरह के मेडिकल उपाय उपलब्ध। इन उपायों से पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या पूरी तरह सुधर सकती है।
नोट: हम आपसे निवेदन करते हैं कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications