Latest Updates
-
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट
खराब करेला खाने से हो सकता है डायरिया, करेले खरीदते वक्त इन बातों को न करें इग्नोर
How to Choose Fresh Karela: करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए इसके ढेरों फायदे हैं। करेला टेस्ट में कड़वा होता है लेकिन इसे ब्लड प्यूरिफायर माना जाता है। यह कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। हालांकि अगर फ्रेश करेला नहीं खा रहे तो सेहत भी बिगड़ सकती है।
अक्सर होता है करेला खरीदनें की सही तरीका मालूम नहीं होने की वजह से कड़वे और पक्के हुए करेले खरीद लाते हैं। दरअसल, सभी करेले दिखने में एक जैसे ही नजर आते हैं इसलिए यह पहचान कर पाना मुश्किल होता है कि कौन सा करेला खाने में कड़वा होगा और कौनसा मीठा।

करेला कच्चा खरीदें या पक्का
फल अगर अधिक पक जाते हैं तो वह स्वाद में मीठे लगते हैं, मगर इसके विपरित अधिक पकी हुई सब्जियां स्वाद में खराब लगती हैं। करेले के साथ भी यही बात लागू होती है। करेला जितना पका हुआ होगा, स्वाद में उतना ही कड़वा होगा। इसलिए जब भी आप करेला खरीदें तो हल्के हरे रंग का खरीदें, जिसका छिलका मोटा होना चाहिए और बीज सफेद होने चाहिए। अगर करेले को काटने पर वह अंदर से डार्क ऑरेंज कलर का निकलता है तो वह अधिक कड़वा होगा
मुलायम या सख्त, कैसा हो करेला
करेले को उसके स्मेल से नहीं पहचान सकते कि यह खाने के लिए ठीक है या नहीं। यह देखें कि करेला छूने पर सॉफ्ट तो नहीं है। अगर यह कड़ा न दिखे तो समझ जाएं कि करेला कई दिनों पहले तोड़ा गया है। ध्यान रहे कि सड़ा हुआ करेला जहरीला हो सकता है।
रंग जरुर देखें
करेला पीला पड़ जाए या इसका रंग उड़ा हुए लगे तो पता चल जाता है कि करेला खराब हो रहा है।
करेले का आकार देखकर ही खरीदें
बहुत छोटे आकार और बहुत गहरे हरे रंग के करेले न खरीदें। यह स्वाद में बहुत ही ज्यादा कड़वे होते हैं। बहुत मोटे और लंबे करेले भी न खरीदें क्योंकि वह देसी नहीं होते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा नहीं होता है। आपको हमेशा मीडियम साइज के करेले ही खरीदने चाहिए, जो थोड़े पतले नजर आते हों मगर उसका छिलका मोटा होना चाहिए।
क्या करें जब करेला कड़वा निकल जाएं
करेला अगर स्वाद में कड़वा है तो उसे काट कर उसमें थोड़ा सा नमक लगाएं और 15 मिनट के लिए उसे ढक कर रख दें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह करेले को साफ करें और फिर उसे पकाएं। ऐसे करने पर करेले में मौजूद कड़वाहट काफी हद तक खत्म हो जाती है। इसके बाद पकाने से पहले करेले को एक बार साफ जरुर करें, नहीं तो आप जब उसे पकाते वक्त नमक डालेंगी तो वह बहुत ज्यादा ही नमकीन लगने लगेगा।
खराब केरला खाने के नुकसान
करेला ज्यादा खाने से डायरिया या उल्टी की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए करेला नुकसान दायक हो सकता है। प्रेग्नेंसी में करेला गर्भपात का भी कारण बन सकता है। करेले के बीज में पाया जाने वाला मेमोरचेरिन बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
