Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत
वजन बढ़ने की नहीं होगी टेंशन, बस ऐसे खाएं अपना फेवरिट पास्ता
पास्ता एक बेहद ही पॉपुलर इटैलियन डिश है, जिसे दुनिया के कोने-कोने में लोग पसंद करते हैं। आमतौर पर, लोगों की यह फेवरिट डिश होती है, लेकिन अपनी बॉडी को शेप में रखने के चक्कर में अधिकतर लोग इसे खाने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वे इसे खाएंगे तो इससे उनका वजन बढ़ जाएगा। इसके बाद, वजन कम करने के चक्कर में उन्हें बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है।
अगर खाने को स्मार्टली खाया जाए तो इससे आप अपनी हेल्थ का भी आसानी से ख्याल रख सकते हैं। पास्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही है। अगर आप इसे सही तरह से पकाकर खाते हैं तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

समझदारी से चुनें पास्ता
अगर आप एक वेट लॉस फ्रेंडली पास्ता बनाना चाहते हैं तो आपको अपना पास्ता सोच-समझकर चुनना होगा। अमूमन लोग मैदा बेस्ड पास्ता खरीदकर लाते हैं और उसे बनाते हैं। लेकिन इससे उनका वजन काफी तेजी से बढ़ता है। लेकिन इससे बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप होल ग्रेन बेस्ड पास्ता का चयन करें। कभी भी पास्ता को खरीदने से पहले उसके लेबल को चेक करना ना भूलें। वहीं, अगर आप सीलिएक रोग या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो ऐसे में आप ग्लूटेन फ्री पास्ता को सलेक्ट करें। इस तरह के पास्ता भी वेट लॉस में मदद करते हैं।
हैवी क्रीम को करें अवॉयड
अमूमन हम सभी घर पर बाजार जैसा ही पास्ता बनाना चाहते हैं और इसलिए कई तरह की मार्केट में मिलने वाली सॉस या क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं। इससे टेस्ट तो बढ़ जाता है, लेकिन साथ ही साथ आपका वजन भी बढ़ने लगता है। इसलिए, जरूरी है कि आप अपने पास्ता को थोड़ा समझदारी से कुक करें। सबसे अच्छा उपाय माना जाता है कि आप पैकेज्ड सॉस का इस्तेमाल करने की जगह घर पर ही तरह-तरह के हर्ब्स का इस्तेमाल करके सॉस तैयार करें। इससे टेस्ट भी अच्छा आएगा। साथ ही साथ, आपको वजन बढ़ने की भी टेंशन नहीं होगी।
अपनाएं सब्जी से जुड़ी यह ट्रिक
यह एक बेहद ही आसान ट्रिक है, जिसे अपनाकर आप बेहद ही हेल्दी व डिलिशियस पास्ता बना सकते हैं। जब भी आप पास्ता बनाएं तो कोशिश करें कि आप उसमें सब्जियों की अतिरिक्त क्वांटिटी रखें। आप पालक से लेकर प्याज और मटर जैसी कई सब्जियों को शामिल करें। ऐसा करने से ना केवल पास्ता और भी अधिक टेस्टी बनता है, बल्कि यह अधिक हेल्दी भी होता है। सब्जी के कारण आपको अपनी डाइट में कई तरह के विटामिन व मिनरल्स भी मिल जाते हैं। सब्जी की मात्रा बढ़ाने से आप खुद ब खुद पास्ता कम खाते हैं। जिसके बाद आपको वजन बढ़ने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
पोर्शन साइज को करें कण्ट्रोल
अधिकतर लोग पास्ता खाने के कारण वजन बढ़ने की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वो एक ही ही बार में बहुत अधिक मात्रा में पास्ता खाते हैं। लेकिन अगर आप अपने पोर्शन साइज पर नजर बनाए रखते हैं तो इससे आपका कैलोरी काउंट भी लिमिट क्रॉस नहीं करता है। ऐसे में आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप जब भी पास्ता खाएं तो ऐसे में एक स्मॉल साइज प्लेट लें। आप इसे मेन मील की तरह लेने की जगह साइड डिश के रूप में खाएं। जब आप पास्ता खाएं तो साइड में थोड़ी सलाद अवश्य रखें। पास्ता खाने से पहले सलाद खाएं। इससे आपको फुलर अहसास होगा। साथ ही साथ, इससे आपका पोर्शन साइज भी खुद ब खुद लिमिटेड हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications