Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
पीरियड लेट होने पर पिएं ये हर्बल ड्रिंक, मैन्सुरेशन क्रैम्प्स से भी मिलेगी राहत
कई महिलाएं या लड़कियां अक्सर लेट पीरियड्स होने की समस्या का सामना करती है। जिसके पीछे बदलती लाइफस्टाइल, टेंशन, अनहेल्दी फूड खाने जैसे कारण शामिल होते हैं। पीरियड्स साइकिल आमतौर पर 28 से 35 दिनों का होता है। लेकिन इससे ज्यादा लेट होने पर यह आपके लिए बड़ी समस्या बन सकता है।
मेंसुरेशन साइकिल की गिनती पीरियड्स के पहले दिन से अगले दिन के पहले दिन की जाती है। लेकिन अगर आपके पीरियड्स के बीच का समय बदलता रहता है और आपके पीरियड्स पहले या बाद में आते हैं तो आपके पीरियड्स अनियमित माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही पीरियड्स को समय पर लाने का उपाय लेकर आए हैं।

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर तिल और गुड़ से बनी हर्बल ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। जिसे पीने से आपके पीरियड्स समय पर आने लगेंगे। इतना ही नहीं इस ड्रिंक को पीने से आपको पीरियड क्रैंप्स से भी राहत मिलेगी।
डॉक्टर दीक्षा भावसार ने बताया कि, "मैं इन दिनों अनियमित मासिक धर्म से पीड़ित कई लड़कियों से मिली हूं, और उन लड़कियों को अपने पीरियड देरी से आने के कारण के बारे में पता भी नहीं है। वास्तव में, 50% लड़कियां यह भी नहीं जानती हैं कि हार्मोनल असंतुलन के कारण लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है।" इसके साथ ही उन्होने ये भी लिखा कि, "अगर आपके पीरियड्स काफी समय से रुके हुए हैं, तो इस हर्बल ड्रिंक को आजमाएं। इसने पीसीओएस, मोटापा, हाइपोथायरायड जैसी समस्याओं में भी कई मरीजों की मदद की है।"
पीरियड्स के लिए तिल - गुड़ हर्बल ड्रिंक
सामग्री
* तिल - 1 बड़ा चम्मच
* हल्दी - आधा छोटा चम्मच
* सोंठ पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* गुड़ - 1 छोटा चम्मच
ड्रिंक बनाने की विधि
1. इस हर्बल ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले तिल, हल्दी और सोंठ पाउडर लें।
2. फिर इसे एक गिलास पानी में आधा होने तक उबाल लें।
3. जब पानी आधा हो जाएं तो इसमें 1 छोटा चम्मच गुड़ डाल दें।
4. आपका हर्बल ड्रिंक तैयार है, इसे हल्का गुनगुना ही पिएं।
आप हर महीने अपने पीरियड्स आने के एक हफ्ते पहले से पीना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपको समय से पहले पीरियड्स आ जाएंगे। ये एक ड्रिंक आपके पीरियड की समस्या को ठीक कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
