Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कहीं आप तो खरीद नहीं लाए सिंथेटिक पत्ता गोभी, खाने से तबीयत हो सकती है खराब, ऐसे करे नकली की पहचान
आजकल बाजार में सिंथेटिक पत्ता गोभी बेची जा रही है, जिससे व्यापारियों को अधिक मुनाफा हो, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी पहचान के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। अगर पत्तागोभी को हाथ से तोड़ने पर यह टूटने के बजाय खिंचने लगे या आग पर रखने पर जलने की बजाय पिघलने लगे, तो समझ लें कि यह नकली है।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में एक युवक दावा करता है कि उसने एक फास्ट डिलीवरी ऐप से पत्तागोभी मंगवाई, लेकिन जब कई दिनों तक यह फ्रेश बनी रही, तो उसे शक हुआ। उसने गैस पर इसकी एक परत जलाने की कोशिश की, लेकिन यह जली नहीं, बल्कि प्लास्टिक की तरह पिघलने लगी। इससे साफ होता है कि यह नकली थी।

इस वीडियो को mokssh_ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। अगर कोई गलती से भी ऐसी नकली सब्जी खा ले, तो उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए, पत्तागोभी खरीदते समय सतर्क रहें और उसकी गुणवत्ता की सही पहचान करें।
ऐसे असली और नकली पत्ता गोभी की पहचान करें
पत्तों की बनावट देखें
असली पत्तागोभी के पत्ते असमान, हल्के मुड़े हुए और थोड़े मोटे होते हैं। नकली पत्तागोभी के पत्ते जरूरत से ज्यादा चमकदार और प्लास्टिक जैसे दिख सकते हैं।
गर्म पानी में डालकर देखें
असली पत्तागोभी गर्म पानी में डालने पर कोई बदलाव नहीं दिखाती, लेकिन नकली पत्तागोभी नरम होकर अलग-अलग हो सकती है या प्लास्टिक की परत निकल सकती है।
गंध से करें पहचान
असली पत्तागोभी में हल्की मिट्टी या हरी सब्जी जैसी प्राकृतिक खुशबू होती है, जबकि नकली में केमिकल या प्लास्टिक जैसी गंध आ सकती है।
चाकू से काटकर जांचें
असली पत्तागोभी काटने पर अंदर तक हरी या हल्की सफेद होती है, जबकि नकली की अंदरूनी सतह जरूरत से ज्यादा चिकनी या प्लास्टिक जैसी हो सकती है।
गैस पर चेक करें
असली पत्तागोभी गैस पर सीधे रखने पर जलने लगती है, जबकि नकली जल्दी नहीं जलती और प्लास्टिक जैसी पिघलने लगती है।इन आसान तरीकों से आप नकली पत्तागोभी की पहचान कर सकते हैं और मिलावटी सब्जियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications