Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Dry Fruits खरीदते समय इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, वरना फ्रेश जगह आ जाएंगे सड़े हुए काजू-बादाम
Dry Fruits : सर्दियां आते ही ड्राई फ्रूट की खपत बढ़ जाती है। ड्राय फ्रूट्स तो पहले उनकी शुद्धता की जांच जरूर कर लें। आज हम उनकी क्वालिटी जांचने के लिए कई जरूरी टिप्स आपको बताने जा रहे हैं। आज हम उनकी क्वालिटी जांचने के लिए कई जरूरी टिप्स आपको बताने जा रहे हैं-

सख्त होना मतलब खराब होना
अगर ड्राई फ्रूट चबाने में सख्त है, इसका मतलब वो ड्राई फ्रूट्स काफी पुराने हैं और उसे फ्रेश दिखाकर बेचा जा रहा है। इस तरह के ड्राई फ्रूट्स हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स से बदबू आने पर न खरीदें
अगर ड्राई फ्रूट्स से बदबू आ रही है तो इसका मतलब ड्राई फ्रूट्स पुराने हैं और उसे अच्छी तरह से नहीं रखा गया था। इसलिए ऐसे ड्राई फ्रूट्स न खरीदें।
एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
आप ड्राई फ्रूट्स एफएसएसएआई (FSSAI) की गाइडलाइन को देखकर ही खरीदें। इससे पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी होगी ताकि अगर कोई गलती होने पर आप कंज्यूमर फोरम जा सकते हैं।
पैकेट पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ें
जब आप ड्राई फ्रूट्स का पैकेट खरीद रहे हो तो एक बार उसके पीछे लिखी जानकारी को जरूर पढ़ लें। अगर इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव का नाम लिखा है तो उस ड्राई फ्रूट को न खरीदें।
काजू की ऐसे जांचें क्वालिटी
काजू खरीदते समय अगर उसमें पीलापन दिखाई दे या उसमें तेल की महक आए तो समझ जाएं कि वह पुराना हो सकता है। जबकि सफेद रंग के काजू पूरी तरह शुद्ध होते हैं।
बादाम की ऐसे करें जांच
बादाम खरीदने से पहले आप बादाम को हाथ से रगड़ें। अगर उससे गेरुआ रंग छूटने लगे तो समझ जाएं कि उसमें कलर कोटिंग करके नया दिखाने की कोशिश की गई है। ऐसा बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। काजू खरीदते समय अगर उसमें पीलापन दिखाई दे या उसमें तेल की महक आए तो समझ जाएं कि वह पुराना हो सकता है। जबकि सफेद रंग के काजू पूरी तरह शुद्ध होते हैं।
अंजीर और पिस्ता को ऐसे चैक करें
पिस्ता और अंजीर खरीदने से पहले चबाकर देखें। अगर वे चबाने में सख्त महसूस हों तो आप समझ सकते हैं कि वे खराब हैं। जबकि असली अंजीर-पिस्ता खाने में नरम होते हैं।
किशमिश की जांच का तरीका
किशमिश खरीदने से पहले हाथों पर रगड़कर देखें। ऐसा करने पर अगर आपके हाथों में पीला रंग आने लगता है तो आप समझ जाइए कि वह नकली हो सकती है। इस तरह की किशमिश में सल्फर की बदबू भी आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
