Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
आप कहीं इंजेक्शन वाला सेब तो नहीं खा रहे हैं, ये होती है ऑर्गेनिक एप्पल की निशानी
"रोजाना एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है", सदियों पुरानी कहावत है। जिसका साफ मतलब है कि इंसान अगर रोजाना एक सेब खाएं तो वह बीमारियों से दूर रहता है। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर सेब हमें कई तरह के रोगों से दूर रखने के साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
बाजार में कई तरह के सेब मिलते हैं और सेब की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। बहुत से लोगों को सेब की खरीदारी करते समय नहीं पता चलता है, कि कौन सा सेब मीठा है और कौन सा सेब ताजा है। बाजार में खूब चमकदार सेब मिलते हैं, जिनकी चमक देखकर हम ऑर्गेनिक समझने की भूल कर लेते हैं। अगर आपको भी ऑर्गेनिक और मीठा सेब का अंदाजा लगाना नहीं आता है, तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं सेब खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सुगंध
सुगंध या खुशबू से आप मालूम कर सकते हैं कि सेब ऑर्गेनिक और ताजा है या नहीं। नेचुरल तरीके उत्पादित सेब में एक विशिष्ट तरीके का स्वाद और गंध होती है। इसलिए सेब चुनते समय ताज़गी का एहसास ज़रूर लें।
आकार
बाजार में मिलने वाले सेब को आकार में बड़ा करने के लिए ग्रोथ के इंजेक्शन दिए जाते हैं।
नेचुरल रूप से उगाए गए सेब काफी छोटे होते हैं और न्यूट्रिशियन से भरपूर होते हैं।
चमकीले सेब पर लट्टू मत होना
क्या आप भी चमकीले सेब की खूबसूरती देखकर उस पर मोहित हो जाते हैं। लेकिन हर चमकदार चीज असरदार हो, ये जरुरी तो नहीं। कई सेब डीलर, सेब को नकली चमक देने के लिए सेब पर मोम की परत चढ़ाते है। इन सेबों का सेवन करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धोना और साफ करना बेहद जरुरी हैं। वरना इन्हें खाने से कई पेट की बीमारियां हो सकती हैं।
सेब पर लगे मोम को हटाने के लिए गर्म पानी में धोएं और उन्हें ब्रश से साफ करें। यह सेब के सतह से मोम के अलावा किसी भी तरह के रासायनिक अवशेष को हटाने में भी मदद करेगा। सेब के सतह से मोम को हटाने का एक और लोकप्रिय तरीका ये है कि एक टिश्यू पर थोड़ा सा सिरका लें और उससे फलों को पोंछ लें। सिरका मोम को साफ करता है। जहां तक हो सकें सेब के छिलके को बिना छिले खाएं। क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले और दिल को हेल्दी बनाने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

ऑक्सीकरण
नेचुरल रूप से उगाए गए सेब आसानी से ऑक्सीकरण (हवा के संपर्क में आते ही रंग बदलने लगता है) करते हैं, जबकि पारंपरिक रूप से उगाए गए सेब नहीं होते हैं।
ये टिप्स करेंगे हेल्प
सेब पर ज्यादा पीलापन हो तो समझ लीजिए यह सब ज्यादा मीठा होगा, लेकिन इसमें रस नहीं होगा।
सेब पर लाल रंग की धारियां हो और हल्का पीला सेब हो तो वह मीठा होगा।
ज्यादा छेद वाले सेब खरीदने से बचें।
जिस सेब पर ज्यादा चमक और शाइन हो तो उसे भी खरीदने से बचना चाहिए।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
