Latest Updates
-
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
How to Identify Poisonous Aloe Vera : जहरीले एलोवेरा से सावधान! इसे खाने से जा सकती हैं जान, ऐसे करें पहचान
How to identify poisonous Aloe vera : एलोवेरा के फायदों को भला कौन नहीं जानता होगा। आयुर्वेद में एलोवेरा को औषधि के रुप में बताया गया है। इसके औषधीय गुणों की वजह से स्किन केयर से लेकर लोग स्वस्थ रहने के लिए सब्जी और जूस के रुप में इसका इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इस पौधे को घर में उगाते हैं और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल में लिया जाता है।
हालांकि आपको बता दें कि औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाने वाला एलोवेरा भी जहरीला हो सकता है। जी हां, आपने सही सुना एलोवेरा में जहर होता है जिसका उपयोग करने से आपकी मौत भी हो सकती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आपको कैसे मालूम चलेगा कि घर में उगाया एलोवेरा घरेलू है या जहरीला? हम यहां आपको दोनों के बीच का अंतर बता रहे हैं।
जहरीले एलोवेरा की पहचान कैसे करें?
आज कल घरों में एलोवेरा लगाने का चलन बहुत ही आम हो गया। ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह से लोग पहचान नहीं पाते हैं कि एलोवेरा जहरीला तो नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा की 600 प्रजातियां पाई जाती हैं। ऐसे में अगर आप असली-नकली एलोवेरा की पहचान करना चाहते है तो अपनी नॉलेज से कर सकते हैं।
घरों में इस्तेमाल होने वाली एलोवेरा की पत्तियां के किनारे से नुकीली होती है और छोटे-छोटे कांटे निकले हुए होते हैं। वहीं इसकी बाहरी पत्तियां थोड़ी घुमावदार होती हैं। अगर आपके घर में लगे हुए एलोवेरा आपको ऐसे नजर न आए तो तुरंत पहचान लें कि वो एलोवेरा जहरीला है।

इसके अलावा ये काम भी करें
अगर आपके घर में लगा एलोवेरा का रंग हरे से पीला हो चुका है तो आप इसका इस्तेमाल करने से बचे। क्योंकि एलोवेरा जितना पीला और कड़वा होगा, उसमें उतना ही एलोइन नामक जहरीला तत्व होगा जो आपके सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है।
इस एलोवेरा का करें इस्तेमाल
बारबैंडेंसिस प्रजाति का एलोवेरा की गिनती घरेलू एलोवेरा में होती है। इस ही प्रजाति के एलोवेरा का सेवन करने के कई सारे फायदे हैं। इस एलोवेरा का इस्तेमाल आप स्किन केयर से लेकर खाने के उपयोग में ले सकते हैं।
बारबैंडेंसिस प्रजाति का एलोवेरा कई नामों से आता है, जैसे-
एलो बारबैंडेंसिस
एलोवेरा- बारबेंडेंसिस
एलोवेरा बारबैंडेंसिस मिलर
बारबाडोस एलो
ट्रू एलो
ट्रू एलोवेरा
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
