Latest Updates
-
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी -
Neem Karoli Baba Ke Anmol Vachan: जीवन के हर संकट को दूर करेंगे नीम करोली बाबा के ये 9 उपदेश -
Punjab Classic Makki di Roti Sarson Saag Recipe: घर पर बनाएं पंजाब का असली स्वाद
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? इन 5 आसान तरीकों से घर पर ही करें असली और नकली घी की पहचान
How To Check Pure Ghee At Home: घी हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग घी को डाइट में जरूर शामिल करते हैं। आयुर्वेद में भी घी के कई फायदे बताए गए हैं। अगर रोजाना एक चम्मच घी खाया जाए, तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। घी का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी भी दूर होती है। साथ ही, यह कब्ज को दूर करने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से घी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन आजकल मार्केट में असली के साथ-साथ नकली घी भी धड़ल्ले से बिक रहा है। ऐसे में, अगर आप रोजाना नकली घी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी मार्केट वाले घी का सेवन करते हैं, तो आप इसकी गुणवत्ता को जांचना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप चुटकियों में मिलावटी घी का पता लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

असली और नकली घी की पहचान कैसे करें?
पानी से करें पहचान
अगर आप असली और नकली घी की पहचान करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक कांच के गिलास में एक चम्मच घी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अगर घी गिलास के तल पर बैठ जाता है, तो इसका मतलब है कि यह नकली है। लेकिन अगर घी ऊपर ही तैरता रहता है, तो घी असली है।
उबालकर करें पहचान
आप घी की पहचान इसे उबालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले घी को गर्म कर लें। अब इसे एक कांच के गिलास में भरकर फ्रिज में रख दें। जब घी ठंडा हो जाए, तो इसमें देखें कि क्या यह गिलास के ऊपरी हिस्से पर एक अलग परत बनता है। अगर यह गिलास के ऊपरी हिस्से पर एक अलग परत बना रहा है, तो इसका मतलब है कि यह घी असली है।
आयोडीन से भी कर सकते हैं जांच
असली और नकली घी की पहचान करने के लिए घी में कुछ बंदे आयोडीन की डालें। अब 10 से 15 मिनट के लिए घी को ऐसे ही छोड़ दें। अगर यह अपना रंग बदलता है। यानी अगर इसका रंग लाल या नीला हो जाता है, तो इसका मतलब है कि घी मिलावटी है।
हथेली पर रख कर सकते हैं पहचान
असली और नकली घी की पहचान करने के लिए एक बूंद घी को अपनी हथेली पर रखें। अगर घी आपकी हथेली से नीचे गिर जाता है, तो इसका मतलब है घी असली है। लेकिन अगर यह आपकी हथेली पर यूं ही जमा रहता है, तो घी नकली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications