Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कहीं नकली सरसों तेल तो इस्तेमाल नहीं कर रहे आप? इस 5 आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
Mustard Oil Purity Test At Home: सरसों का तेल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर अचार बनाने तक में किया जाता है। सरसों के तेल में बना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही, सरसों का तेल हमारी त्वचा और बालों को भी हेल्दी रखता है। सरसों के तेल का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल मार्केट में मिलावटी नकली सरसों का तेल बेचा जा रहे हैं। यह देखने में एकदम असली तेल की तरह होता है, इसलिए लोग इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। नकली सरसों के तेल का सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में, आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आप मार्केट से जो सरसों का तेल खरीद रहे हैं, वो असली है या नकली। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप चुटकियों में मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकेंगे। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

खुशबू से करें पहचान
असली सरसों के तेल की खुशबू बहुत तेज होती है। जब इसे गर्म किया जाता है, तो उसमें से धुआं निकलेगा और तीखी गंध आंखों में महसूस होगी। वहीं, मिलावटी सरसों के तेल में से ना ज्यादा धुआं नहीं निकलता है और ना ही आंखों में जलन महसूस नहीं होती है।
स्वाद से करें पहचान
असली और नकली सरसों के तेल की पहचान आप इसके स्वाद से भी कर सकते हैं। जी हां, असली सरसों का तेल स्वाद में हल्का कड़वा और तीखा होता है। वहीं इसके विपरीत नकली सरसों के तेल में कोई स्वाद नहीं होता है और यह स्वाद में फीका लगता है।
रंग से करें जांच
असली सरसों का तेल गहरा पीला रंग या सुनहरा रंग का होता है। कभी-कभी यह दूर से देखने में काला रंग भी दिखाई देता है। वहीं, नकली सरसों का तेल हल्का पीला होता है और इसमें बहुत ज्यादा चमक दिखाई देती है। ऐसे में, सरसों का तेल खरीदते समय उसके रंग पर ध्यान जरूर दें।
हथेली में रगड़कर करें पहचान
आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान हथेली में रगड़कर भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर कुछ बूंदे सरसों के तेल की डालें। दोनों हथेलियां से इसे रगड़कर देखें। अगर सरसों का तेल तेज स्मेल करता है तो समझ जाइए यह असली है। वहीं, अगर यह खुशबू नहीं देता है, तो यह नकली तेल है।
सफेद कागज पर करें टेस्ट
असली सरसों के तेल की की पहचान आप सफेद कागज से भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक सफेद कागज लें और उस पर तेल की कुछ बूंदें डालें। इसके बाद अगर कागज पर पीला दाग और चिपचिपापन दिखाई दे, तो समझ जाएं कि तेल असली है। वहीं, अगर तेल पानी जैसी हल्दी परत छोड़ दें, तो समझ जाएं कि तेल नकली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
