Latest Updates
-
Vastu Tips: घर की किस दिशा में घड़ी लगाना होता है सबसे शुभ? जानिए जरूरी वास्तु नियम -
सुमोना चक्रवर्ती की हुई एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी, 2 महीने से दर्द में थीं; जानें इस गंभीर बीमारी के 7 लक्षण -
Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी हुई संपन्न, दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर वायरल -
कौन हैं फेमस सिंगर अफसाना खान? जो बनीं महाकाल की भक्त, सिद्धु मूसेवाला संग भी रहा इनका गहरा नाता -
जगन्नाथ मंदिर का वो भोग, जिसे इंसान नहीं... भूत-प्रेत खाते हैं! जानें 'अधर पाना' का होश उड़ाने वाला रहस्य -
आमिर खान गौरी स्प्रैट संग निकाह करेंगे ये लेंगे 7 फेरे? जानें 25 साल पुरानी लव स्टोरी के सारे राज -
आमिर खान आज रचा रहे हैं गौरी संग तीसरी शादी! मेहमानों की लिस्ट से लेकर शाही मेन्यू तक, यहां जानें सब कुछ -
इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए भुट्टा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Kalashtami 2026: 6 या 7 जुलाई, कब है कालाष्टमी? नोट कर लें सही तारीख, पूजा विधि और उपाय -
Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल, नहीं होगी हेयर फॉल ही समस्या
आपके जोड़ों में घिसने लगी है ग्रीस? तो इन तरीकों से फिर से बढ़ाएं
बढ़ती उम्र के साथ में घुटनों में दर्द और ग्रीस की कमी होना चिंता का विषय है। घुटनों में ग्रीस (Synovial Fluid) की कमी होने से जोड़ों में दर्द, अकड़न, और चलने में कठिनाई हो सकती है। इस समस्या को दवाइयों से ठीक किया जा सकता है, लेकिन घरेलू उपाय और खानपान में सुधार से इसे प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करना बेहतर है। नीचे घुटनों का ग्रीस बढ़ाने के कुछ तरीके बताए हैं, जो आपके आगे खूब काम आएंगे।

योग और व्यायाम
ताड़ासन, वज्रासन, और भुजंगासन जैसे योगासन करें। ये जोड़ों की लचीलापन और ताकत बढ़ाते हैं। रोजाना 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करें। इससे घुटनों का रक्त प्रवाह बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है। यह बिना दबाव के जोड़ों को मजबूत करने में मदद करता है।
गर्म तेल से मालिश
सरसों या तिल के तेल को हल्का गर्म करें। इसमें लहसुन मिलाकर घुटनों पर मसाज करें। यह रक्त संचार बढ़ाता है और जोड़ो की चिकनाई को बनाए रखने में मदद करता है।
खानपान में सुधार
- ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार जैसे मछली (सैल्मन, ट्यूना), अलसी, चिया बीज, अखरोट खाएं।
- विटामिन सी और कोलेजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद खाएं।
- डेयरी उत्पाद और कैल्शियम जैसे दूध, दही, पनीर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
- रोजाना 5-7 अखरोट और बादाम खाएं। ये सभी फूड जोड़ों को लुब्रिकेट करने में सहायक हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी घुटनों के दर्द में लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से घुटनों में लचक बढ़ती है और दर्द में राहत मिलती है। नारियल पानी घुटनों की लुब्रिकेशन बनाए रखने में सहायक है, जिससे घुटनों की ग्रीस कम होने की समस्या में सुधार हो सकता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- शरीर को हाइड्रेट रखें। पर्याप्त पानी पीने से जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है।
- वजन नियंत्रित करें क्योंकि अतिरिक्त वजन घुटनों पर दबाव बढ़ाता है।
- प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीजें और अत्यधिक नमक से बचें।
- यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और जोड़ो के सही कार्य को बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications