Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
बढ़ती गर्मी है बच्चों के लिए घातक, इन उपायों से आपके लाड़ले को छू भी नहीं पाएगीं लू
अमूमन बच्चों को बाहर खेलना काफी अच्छा लगता है। यकीनन यह बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब गर्मी के मौसम में तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और लू चलने लगती हैं। तो इस हीटवेव के कारण बच्चों की हेल्थ पर विपरीत असर पड़ सकता है। इस मौसम में अत्यधिक गर्मी के कारण बहुत जल्दी बीमार हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी से लेकर थकावट, और हीट स्ट्रोक आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि उनकी सही तरह से देखभाल की जाए।
लू यानी हीटवेव के दौरान बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे कई छोटे-छोटे टिप्स होते हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहद आसानी से इस मौसम में भी अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

हाइड्रेशन का रखें ध्यान
यह सबसे पहला व जरूरी टिप है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इस मौसम में शरीर की पानी की जरूरतें बढ़ने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चे अपने वाटर इनटेक को लेकर बहुत अधिक सजग नहीं होते हैं। इसलिए, अपने बच्चों को बार-बार पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें और ध्यान रखें कि उनके साथ हमेशा पानी अवश्य हों। जब भी वे बाहर जाएं तो पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।
लाइट कलर के हो कपड़ें
इस मौसम में तापमान वैसे भी बहुत अधिक बढ़ने लगता है। इसलिए, अपने बच्चों को लाइट रंग के कपड़े पहनाएं। हल्के रंग के कपड़े बच्चों को ठंडा रहने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, वे अत्यधिक गर्मी के अवशोषित नहीं करते हैं, जिससे बच्चे अधिक कंफर्टेबल फील करते हैं। साथ ही, बच्चे के कपड़े बहुत अधिक टाइट नहीं होने चाहिए। ऐसे कपड़ें जिसमें पर्याप्त वेंटिलेशन हों और यह सीधे धूप के संपर्क से बच्चों की स्किन को सुरक्षा प्रदान करे।
एक्टिविटी चुनें सोच-समझकर
मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन बच्चे हमेशा ही खेलना पसंद करते हैं। हालांकि, हीटवेव के दौरान बच्चों को आउटडोर गेमिंग से रोकें। बेहतर होगा कि आप उन्हें स्विमिंग आदि के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चे अधिक कूल डाउन महसूस करेंगे। साथ ही साथ, बच्चे को घर के अंदर की कुछ क्रिएटिव गेम्स खेलने या एक्टिविटीज करने के लिए कहें। इससे वे धूप व गर्मी के संपर्क में कम से कम आएंगे और उनके बीमार होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।

खाने पर भी दें ध्यान
इस मौसम में बच्चे को बीमार होने से बचाने और उन्हें हेल्दी व एक्टिव बनाए रखने के लिए आपको उनके आहार पर भी ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि इस मौसम में आप बच्चे को बहुत अधिक मसालेदार या फ्राइड फूड ना दें। बल्कि मौसमी फल व सब्जियां दें। ध्यान दें कि बच्चे घर का बना हुआ भोजन ही लें। उनकी डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, दही, नींबू पानी आदि अवश्य शामिल करें। ये सभी फूड्स उनकी बॉडी में वाटर लेवल को बनाए रखते हैं। साथ ही साथ, उन्हें ठंडा रखने में भी मदद करते हैं।
बच्चे जरूर करें आराम
हीटवेव के दौरान बच्चे बहुत अधिक थका हुआ व कमजोर फील करते हैं। ऐसे में उनकी बॉडी को फिर से रिचार्ज करने के लिए जरूरी है कि वे पर्याप्त आराम करें। कोशिश करें कि बच्चे किसी ठंडी व शांत जगह पर कुछ वक्त आराम करें। इससे ना केवल उन्हें फिर से एनर्जी मिलती है, बल्कि बॉडी को हीटवेव से बचने की ताकत भी मिलती है। इसलिए, इस मौसम में बच्चे के खान-पान के साथ-साथ उनके आराम का भी पूरा ध्यान रखें।
करें स्नान
अपने बच्चों को उनके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए दिन के दौरान स्नान लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह गर्मी से तत्काल राहत प्रदान कर सकता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों को रोकने में भी मदद कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
