Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Expert Advice: मानसून में खुद को कैसे रखें फिट और बीमारियों से दूर, जानें डॉक्टर की राय
Monsoon Health Care Tips: चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को मानसून का इंतजार बेसब्री से रहता है। जैसे ही मानसून की पहली बारिश होती है तो लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। जहां एक तरफ मानसून अपने साथ सुकून देने वाली बारिश लाता है, वहीं वो अपने साथ कई सारी बीमारियों को भी लाता है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का बीमार होने का खतरा भी बढ़ा जाता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे संक्रमण, सर्दी-जुकाम, डायरिया और स्किन इंफेक्शन जैसे रोग आसानी से घेर सकते हैं।
डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने बताया कि मानसून आता है तो अपने साथ गैस, कब्ज, जैसी बीमारियों को लाता है। साथ ही पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। इस मौसम में वात-पित्त का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में उन्होंने बताया कि कुछ आयुर्वेदिक उपायों से आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। आइए जान लेते हैं वो कौन से उपाय हैं जिन्हें फॉलो कर हम और हमारा परिवार मानसून को इंजॉय कर सकता है।

1. तप्त शीत जल
डॉ मनीषा मिश्रा ने बताया कि मानसून में पेट को ठीक रखने के लिए आप तप्त शीत जल का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए गर्म उबलते हुए पानी और ठंडे पानी को मिला लें। फिर इसका सेवन करें और पाचन संबंधी परेशानियों से दूर रहें।
2. इन मसालों के इस्तेमाल से रोगों को रखें दूर
उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में हमारी रसोई में रखे कई मसालों का सेवन लाभकारी होता है। इस मौसम में पीपल, काली मिर्च और सूखे हुए अदरक के पाउडर का इस्तेमाल करने से पाचन संबंधी समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसे आप अपने खाने में शामिल करें और स्वस्थ रहें।
शहद का करें इस्तेमाल
मानसून के मौसम में शहद का इस्तेमाल करना भी लाभकारी होता है। इससे सर्दी-जुकाम और ठंड लगने की समस्या दूर होती है। शहद के इस्तेमाल से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

ऑयल मसाज करें
बारिश के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए ऑयल मसाज करें।
कपड़ों को हर्बस के साथ रखें
डॉक्टर मनीषा के अनुसार, बारिश के मौसम में अपने कपड़ों में हर्बस जैसे नीम, लौंग आदि रखें। इससे कपड़े किटाणू फ्री रहेंगे और उनमें खुशबू भी आएगी।
इन चीजों को करें इग्नोर
मानसून के मौसम में सत्तू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डॉ के अनुसार, इसके सेवन से गैस जैसी समस्या पैदा होती है।
- पत्तेदार सब्जियों के इस्तेमाल से बचें
मानसून के मौसम में पत्तेदार सब्जियों को न खाने की भी सलाह दी गई है। इन्हें खाने से गैस और कब्ज की समस्या होती है और पेट भी खराब हो सकता है।
- नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि जमीन पर नमी होने की वजह से भी बीमार पड़ सकते हैं।
- दिन में सोने से बचें, अगर आराम करना है तो थोड़ी देर के लिए मेडिटेशन कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications