Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिर्फ 10 दिनों में घटाना है वजन? फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स, शरीर से मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी
How To Lose Weight In 10 Days: हर कोई चाहता है कि वह फिट और स्लिम दिखे। लेकिन कई बार हमारी खुद की ही गलत आदतों के कारण ही हमारा वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। घंटों एक ही जगह बैठे रहना, शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहना, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स काअधिक सेवन आदि ऐसी कई वजहें हैं, जो वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं। वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। डाइटिंग से लेकर घंटों जिम में वर्कआउट तक, सब कुछ करते हैं। लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद वजन कम नहीं हो पाता है। लेकिन निराश न हों। आज हम आपको कुछ ऐसी असरदार और सरल टिप्स के बारे में बताने रहें, जिन्हें अपनाकर आप 10 दिन में अपना वजन घटा सकते हैं। जी हां, डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन के अनुसार, कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर आसानी से वजन कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कम मात्रा में खाएं
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए डाइटिंग जरूरी नहीं है। वजन कम करने के लिए आप हर चीज खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे चीजों को बैलेंस में ही खाएं। यानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चीजों को खाएं और अच्छी तरीके से चबाकर खाएं। इससे दिमाग को यह समझने में मदद मिलेगी कि अब आपका पेट भर चुका है और आप ओवरईटिंग से भी बच जाएंगे।
प्रोटीन को शामिल करें
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करना चाहिए। दूध, अंडा और पनीर का सेवन करने से आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
रोजाना 30 से 40 मिनट वॉक करें
वजन कम करने के लिए रोजाना 30 से 40 मिनट की वॉक भी जरूरी है। ऐसे में, अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना समय निकालकर 30 से 40 मिनट की वॉक जरूर करें। इससे कैलोरी बर्न होती है और आपके शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।
अच्छी नींद लें
बहुत कम लोग ही यह जानते हैं की अच्छी नींद से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। जी हां, अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेंगे, तो इससे आपके हार्मोन बैलेंस रहेंगे और आपका वजन भी तेजी से घटेगा। इसलिए अपनी नींद भी फोकस करें।
हाइड्रेटेड रहें
वजन को कम करने के लिए हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। अगर आप वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए हर 20 मिनट बाद पानी जरूर पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकलने में भी मदद मिलेगी। आप चाहें तो नींबू पानी, जीरा पानी और चिया सीड्स का पानी भी पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
