Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल ORS, डिहाइड्रेशन, दस्त और कमजोरी से मिलेगी राहत
How To Make ORS At Home: गर्मियों में अधिक पसीना, उल्टी या दस्त की समस्या होने पर शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। इसके कारण कमजोरी, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर अक्सर ओआरएस (ORS) पीने की सलाह देते हैं। ओआरएस शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तेजी से पूरा करने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

वैसे तो बाजार में कई तरह के ओआरएस उपलब्ध हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। घरपर बना ओआरएस सस्ता, सुरक्षित और काफी प्रभावी माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए केवल पानी, नमक और चीनी जैसी साधारण चीजों की जरूरत होती है। आइए, जानते हैं घर पर ओआरएस बनाने का तरीका, इसके फायदे और और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ORS क्या होता है? - What Is ORS In Hindi
ओआरएस का पूरा नाम ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (Oral Rehydration Solution) है। इसे हिंदी में मौखिक पुनर्जलीकरण घोल कहा जाता है। यह पानी, नमक और ग्लूकोज का मिश्रण होता है, जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम, पोटेशियम) की कमी को पूरा करने का काम करता है। दस्त, उल्टी, तेज बुखार या ज्यादा पसीना आने पर शरीर से तरल पदार्थ तेजी से बाहर निकलते हैं, ऐसे में ओआरएस पीना बेहद फायदेमंद साबित होता है।
कब पीना चाहिए ORS? - When To Drink ORS In Hindi
दस्त या डायरिया होने पर
बार-बार उल्टी आने पर
तेज बुखार या हीट स्ट्रोक की स्थिति में
बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन होने पर
घर पर ORS कैसे बनाएं? - How To Make ORS At Home In Hindi
आवश्यक सामग्री
1 लीटर साफ उबला हुआ पानी
6 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच नमक
विधि
घर पर ओआरएस बनाने के लिए सबसे एक बर्तन में 1 लीटर पानी उबाल लें और फिर इसे ठंडा कर लें। अब इसमें 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालें। इन सभी चीजों को तब तक मिक्स करें, जब तक चीनी और नमक पानी में पूरी तरह घुल न जाएं। आपका घर का बना नेचुरल ओआरएस बन कर तैयार है।
ओआरएस पीने का सही तरीका क्या है? - Right Way To Drink ORS In Hindi
ओआरएस को दिन में जरूरत के अनुसार छोटे-छोटे घूंट लेकर पीते रहें।
कोशिश करें कि हर 2 घंटे में ताजा घोल तैयार करें।
उल्टी या दस्त शुरू होते ही बच्चों और बड़ों को ORS देना शुरू कर दें।
ओआरएस बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
घोल तैयार करने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
ओआरएस को ज्यादा गाढ़ा न बनाएं, सही मात्रा में ही पानी मिलाएं।
गलत अनुपात में घोल बनाने से दस्त की समस्या बढ़ सकती है।
ओआरएस केवल पानी में ही बनाएं। इसे दूध, जूस, सूप या सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर न पिएं।
इसमें अतिरिक्त चीनी डालने से भी बचें।
बच्चों को बोतल की बजाय चम्मच या छोटे सिप के जरिए देना बेहतर माना जाता है।
डिहाइड्रेशन की स्थिति में केवल सादा पानी पीना पर्याप्त नहीं होता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications