Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पोहा खाना है बेहद पसंद तो इन टिप्स की मदद से बनाएं उसे टेस्टी
पोहा एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बेहद ही झटपट तैयार किया जा सकता है। जब कभी हल्की भूख लगी हो और झटपट कुछ बनाने का मन कर रहा हो तो ऐसे में पोहा बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है। अमूमन लोग नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं।
लेकिन अक्सर पोहा उतना टेस्टी नहीं बनता है और हमें यह समझ में नहीं आता है कि आखिरकार गड़बड़ कहां हो रही है। दरअसल, ऐसे कई इंग्रीडिएंट होते हैं, जिन्हें अगर पोहे बनाते समय उसमें शामिल किया जाए तो इससे उसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।

जी हां, पोहा बनाना बेहद ही आसान है। लेकिन जब इसमें कुछ इंग्रीडिएंट्स को शामिल किया जाता है तो यह और भी अधिक डिलिशियस बन जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पोहे को और भी अधिक टेस्टी बनाने के आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं-
करीपत्ते को करें शामिल
अगर आप पोहा बना रहे हैं तो तड़के में राई के साथ करीपत्ता अवश्य डालना चाहिए। पोहे बनाते समय करीपत्ता का टेस्ट काफी अच्छा लगता है। आमतौर पर, साउथ इंडियन डिशेज में करीपत्ते को शामिल किया जाता है, लेकिन राई और करीपत्ते का कॉम्बिनेशन बेहद ही क्लासी लगता है। ऐसे में आप पोहा बनाते समय करीपत्ते को उसे अवश्य डालें।
सब्जियों से बढ़ाएं स्वाद
अमूमन पोहा बनाते हुए हम प्याज या टमाटर ही शामिल करते हैं। लेकिन इसके अलावा आप इसमें अन्य सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सब्जियां ना केवल आपके पोहे में क्रंच एड करते हैं, बल्कि उसे अधिक टेस्टी व हेल्दी भी बनाते हैं। आप पोहा बनाते समय उसे अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और फ्रेंच बीन्स को बारीक काटकर डालें। इन सभी को आप प्याज के साथ ही टॉस कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इसमें मटर को शामिल कर रहे हैं तो पहले उन्हें हल्का सा पानी में उबालकर अवश्य पकाएं।
अगर करें आलू का इस्तेमाल
पोहा बनाते समय अक्सर हम आलू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप इसे इस्तेमाल करते हैं तो कोशिश करें कि हमेशा उबले हुए आलू का इस्तेमाल करें। इससे पोहा बेहद आसानी से बन जाता है और बनने में समय भी कम लगता है। हालांकि, अगर आप कच्चे आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में आप उन्हें प्याज के साथ मिला लें ताकि प्याज जले नहीं। इतना ही नहीं, आलू को बारीक काट लें।

सही तरह से निचोड़े नींबू
यूं तो पोहे को कई अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। लेकिन आप चाहे इसे किसी भी तरीके से बनाएं, उसमें कभी भी नींबू डालना ना भूलें। इससे आपके पोहे को एक टैंगी टेस्ट मिलता है। हालांकि, कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि नींबू डालने के बाद उसका स्वाद कड़वा हो जाता है।
ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे पोहे में नींबू को गलत तरीके से डालते हैं। दरअसल, वे नींबू का रस डालने के बाद भी पोहे को पकाते रहते हैं, जिससे उसका स्वाद कड़वा हो जाता है। ध्यान रखें कि आप पोहे में नींबू तभी डालें, जब वह पूरी तरह से तैयार हो जाए।
यूं दें ट्विस्ट
अगर आप हर दिन एक जैसा पोहा नहीं खाना चाहते हैं और उसे टेस्ट को भी एन्हॉन्स करना चाहते हैं तो ऐसे में आप पोहे को एक ट्विस्ट देने के लिए खास इंग्रीडिएंट शामिल करें। मसलन, आप पोहा बनने के बाद उसे सर्व करते समय उस पर थोड़ा सा सेव छिड़कें। इससे वह खाने में काफी अच्छा लगता है या फिर आप उसे एक बार जलेबी के साथ खाकर देखें। इंदौर में भी पोहे को जलेबी के साथ परोसा जाता है।
मीठे और नमकीन स्वाद का अनूठा संयोजन इस डिश को और भी अधिक टेस्टी बनाता है। इसी तरह अगर आप चाहें तो पोहे में नारियल को कद्दूकस करके भी डाल सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपने पोहे में किसी एक ऐसे इंग्रीडिएंट को अवश्य इस्तेमाल करें, जो इसे एक यूनिक टेस्ट दे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
