Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अपनाएं ये ट्रिक्स, झटपट अपना कमरा साफ करेगा बच्चा
बच्चे के लिए पहला स्कूल उसका घर ही होता है और टीचर उसके माता-पिता। इसलिए, अगर आप अपने बच्चे को एक अच्छा व सफल इंसान बनते हुए देखना चाहते हैं तो इसकी नींव आपको बचपन से ही डालनी होगी। आपको बच्चों को उनके बचपन से ही कुछ अच्छी आदतों के बारे में बताना होगा। सफल होने के लिए इंसान का जीवन में व्यवस्थित रहना भी उतना ही जरूरी है।
लेकिन अधिकतर बच्चों में यह आदत नहीं होती है। वे अक्सर अपने कमरे में चीजों को इधर-उधर रखते हैं और उनका कमरा फैला हुआ ही रहता है। आप भले ही उन्हें कितना भी कह लें, लेकिन फिर भी वे आपकी बात नहीं मानते हैं। अगर आपके घर में भी ऐसा ही कुछ होता है तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बच्चे को रूम क्लीनिंग के लिए मोटिवेट कर सकते हैं-

कॉम्पीटिशन की लें मदद
आप भले ही बच्चे को कितना भी कह लें, लेकिन अधिकतर बच्चे बात नहीं सुनते हैं। ऐसे में कॉम्पीटिशन आपके काफी काम आ सकता है। मसलन, अगर आपके घर में दो बच्चे हैं तो आप उन दोनों को उनका कमरा साफ करने का टास्क दें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे बच्चे खुशी-खुशी घर की सफाई करते हैं। वहीं अगर किसी एक को यह काम सौंपा जाता है तो वह इससे बचते हुए नजर आते हैं।
दें अल्टीमेटम
कई बार बच्चे यह सोचकर भी रूम क्लीन नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बाद में मम्मी तो यह कर ही देंगी। ऐसे में बच्चे की आदत को सुधारने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें अल्टीमेटम दे दें। मसलन, आप उन्हें यह कह दें कि आप उनका रूम क्लीन नहीं करेंगी और अगर उन्हें कमरे में कोई चीज नहीं मिलती है, तो उसमें भी आप उनकी मदद नहीं करेंगी। ऐसा करने से जब बच्चे को सच में उसका सामान नहीं मिलता है तो पहले वह अपने कमरे की सफाई करता है और फिर धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन जाती है।
बातों-बातों में समझाएं
अगर बच्चे को सीधे कोई काम करने के लिए कहा जाए तो ऐसे में वे अक्सर मना कर देते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें समझाने के लिए किसी कहानी आदि का सहारा लेते हैं तो यकीनन यह आपके काम आएगा। खासतौर से, अगर आपका बच्चा उम्र में काफी छोटा है तो उसे आप किसी कहानी के माध्यम से समझा सकते हैं कि जीवन में क्लीनिंग का कितना महत्व है। इसके बाद, बच्चा खुद भी व्यवस्थित रहने की कोशिश करता है।
मिलकर करें क्लीनिंग
यह भी एक आसान तरीका है उसे मोटिवेट करने का। अमूमन बच्चों को रूम क्लीनिंग बोरिंग व थका देने वाली लगती है। ऐसे में यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उसके लिए इस टास्क को इंटरस्टिंग बनाएं। ऐसे में आप उसके साथ मिलकर क्लीनिंग करें। सफाई करते हुए ही कुछ मजेदार गेम्स खेल सकते हैं।
कुछ खास हो रिवॉर्ड
रिवॉर्ड किसी भी काम को करने का एक मोटिवेशन साबित होता है। इसलिए, अगर बच्चा काम में आपकी मदद करता है या फिर अपने कमरे को सही तरह अरेंज करता है, तो ऐसे में आप उसे एक छोटा सा रिवॉर्ड अवश्य दें। मसलन, आप उसके लिए एक मंथली चार्ट बनाएं और उसके हर दिन के लिए उसे एक स्टार दें। महीने के अंत में आप उसे रिवॉर्ड के तौर पर कहीं घुमाने लेकर जाएं या फिर उसकी कोई पसंदीदा चीज उसे दें। इससे यकीनन बच्चा काफी खुश हो जाएगा और फिर वह खुद को व अपने कमरे को अधिक आर्गेनाइज्ड रखेगा। आपके तोहफे से ज्यादा उसे वह स्टार अच्छे लगेंगे जो आपने पूरे महीने उसे चार्ट पर दिए हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
