Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
किस नारियल में है ज्यादा पानी, बिना छीले ही पता लगाने के लिए करें ये कम
How to Pick the Right High Coconut Water : गर्मियों में नारियल पानी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने से लेकर शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए यह बहुत जरूरी होता है।
इसमें कई बहुमूल्य मिनरल्स होते है जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम। जो आपको लू जैसे मौसम में भी एनर्जेटिक रखता है। लेकिन इन दिनों नारियल पानी की डिमांड ने इसकी कीमतों में भी इजाफा कर रखा है। ऐसे में, अगर पूरे पैसे देकर भी कम पानी वाला नारियल आ जाए तो मन बहुत दुखता है। इसलिए आज हम आपको ज्यादा पानी वाला नारियल चुनने का तरीका बताते है, जिन्हें फॉलो कर आप ज्यादा पानी वाला नारियल पानी चुन सकते हैं।

रंग से पहचाने
जिस नारियल का रंग भूरा होने लगता है उसमें पानी की मात्रा कम होती है। वहीं, जो नारियल जितना हरा और हताजा नजर आता है, उसमें उतना ही ज्यादा पानी होता है।
साइज से पहचानें
कई लोगों की धारणा होती है कि जितना बड़ा नारियल होगा, उसमें उतना ज्यादा पानी होगा? जबकि ऐसा होता नहीं है। दरअसल बड़े आकार के नारियल पानी में ज्यादा मलाई होती है। अगर आपको मलाई की तुलना में पानी ज्यादा चाहिए, तो हमेशा मीडियम साइज वाला ही नारियल ही चुनें।
आवाज से पहचाने
पानी से भरे नारियल को हिलाने पर आवाज नहीं आती है, जबकि जिस नारियल में पानी कम होता है उसमें पानी छलकने की आवाज आती है। साथ ही, यह फ्रेश नारियल की पहचान का भी तरीका है, क्योंकि धीरे-धीरे इसका पानी सूखने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
