Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गर्मियों में क्यों आता है नाक से खून? नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये 5 काम, मिलेगा आराम
How To Stop Nose Bleeding In Summer: गर्मियों में नाक से खून आने के केस बहुत अधिक देखने को मिलते हैं। जैसे ही पारा चढ़ता है कई लोगों की नाक से खून आने की समस्या होने लगती है। जिसे 'नकसीर फूटना' (Nose Bleeding / Epistaxis) भी कहते हैं यानी अचानक नाक से खून बहना। अक्सर धूप से आने के बाद या रात को सोते समय अचानक बच्चों या बड़ों की नाक से खून आने लगता है, जिससे लोग घबरा जाते हैं। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, हमारी नाक के अंदरूनी हिस्से में बेहद संवेदनशील और महीन रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) होती हैं। गर्मियों में जब शुष्क और गर्म हवाएं (लू) चलती हैं, तो नाक के अंदर की यह नमी सूख जाती है, जिससे नसें फट जाती हैं और खून बहने लगता है। कई लोग ऐसा होने पर अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। अगर आपके या आपके बच्चों के साथ भी यह समस्या होती है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं नकसीर फूटने के मुख्य कारण और इसे मिनटों में रोकने के 5 सबसे असरदार और आसान घरेलू उपाय।

गर्मी में क्यों आती है नाक से खून? (Causes of Nose Bleeding in Summer)
गर्मियों के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक की नकसीर फूटने की समस्या हो जाती है। नाक से खून आने के पीछे मुख्य रूप से गर्मियों का मौसम और हमारी कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
नाक का सूखापन (Dryness): गर्मियों की शुष्क हवा और एसी (AC) की लगातार ठंडी हवा नाक के अंदरूनी म्यूकस मेम्ब्रेन को सुखा देती है।
तेज धूप और लू (Heatwave): शरीर का तापमान अचानक बढ़ने से चेहरे और नाक की नसों पर दबाव बढ़ता है।
नाक को रगड़ना या उंगली डालना: सूखापन होने के कारण नाक में खुजली या पपड़ी जमती है, जिसे साफ करने के चक्कर में नसें छिल जाती हैं।
शरीर में पानी की कमी (Dehydration): पानी कम पीने से शरीर के अंदरूनी ऊतक शुष्क होने लगते हैं।

नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय (5 Best Home Remedies for Nose Bleeding)
1. ठंडी सिकाई या बर्फ का इस्तेमाल
नाक से खून आने पर कुछ बर्फ के टुकड़ों को एक साफ कपड़े में लपेटें और उसे मरीज की नाक के ऊपरी हिस्से और गालों पर 4 से 5 मिनट तक रखें। बता दें कि बर्फ की ठंडक से फैली हुई रक्त वाहिकाएं तुरंत सिकुड़ जाती हैं, जिससे खून का बहना मिनटों में बंद हो जाता है।
2. प्याज का रस
प्याज का रस भी नकसीर फूटने में वरदान से कम नहीं है। अगर किसी की नकसीर फूट जाए तो एक प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब रुई को इस रस में डुबोकर नाक के पास रखें या इसकी 2-3 बूंदें नाक में डालें। दरअसल, प्याज में प्राकृतिक रूप से 'ब्लड क्लॉटिंग एजेंट' (रक्त जमाने वाले तत्व) होते हैं। इसकी तीखी गंध और गुण खून को तुरंत रोकने में बेहद मददगार हैं।
3. हरी धनिया की पत्तियां
गर्मी के मौसम में हरा धनिया हर किसी के घर में होता ही है। अगर आपके या आपके बच्चों के नाक से खून आ जाता है तो तुरंत हरा धनिया की ताजी पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें और इसकी 2-2 बूंदें नाक के नथुनों में डालें। आप धनिया की पत्तियों को सूंघ भी सकते हैं। धनिया की तासीर बेहद ठंडी होती है। यह नाक के तापमान को तुरंत शांत करती है और नकसीर से फौरन राहत दिलाती है।
4. सेब का सिरका
नकसीर फूटने पर सेब का सिरका भी बहुत कारगर है। आप एक चम्मच सेब के सिरके में रुई का फाहा भिगोएं और उसे हल्के हाथों से प्रभावित नथुने के अंदर 5-10 मिनट के लिए रख दें। सिरके में मौजूद एसिड रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने में मदद करता है, जिससे ब्लीडिंग तुरंत थम जाती है।
5. भरपूर पानी और लिक्विड डाइट
गर्मियों में रोजाना 3-4 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा डाइट में बेल का शरबत, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी शामिल करें। गर्मी में भरपूर पानी पीने और लिक्विड डाइट लेने से शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहेगा, तो नाक के अंदर सूखापन नहीं आएगा और नकसीर फूटने की नौबत ही नहीं आएगी।
फर्स्ट-एइड टिप्स: नकसीर फूटने पर क्या करें और क्या न करें?
अक्सर लोग अनजाने में नकसीर आने पर गलत पोजीशन में बैठ जाते हैं, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है। नीचे दी गई तालिका से सही तरीका समझें:
| क्या करें (Do's) | क्या न करें (Don'ts) |
| मरीज को आगे की तरफ झुकाकर बैठाएं, ताकि खून मुंह या गले में न जाए। | सिर को पीछे की तरफ बिल्कुल न झुकाएं; इससे खून पेट या सांस की नली में जा सकता है। |
| अंगूठे और उंगली से नाक के कोमल हिस्से को 5-10 मिनट तक दबाकर रखें। | खून बंद होने के तुरंत बाद नाक को जोर से न झटकें (Blow न करें)। |
| मरीज को मुंह से सांस लेने के लिए कहें। | पीठ के बल सीधे लेटने से बचें। |
डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?
यद्यपि घरेलू उपायों से नकसीर ठीक हो जाती है, लेकिन यदि नीचे दिए गए लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:
यदि घरेलू उपाय करने के बाद भी 20 मिनट से ज्यादा समय तक खून बहना बंद न हो।
यदि नाक से बहुत अधिक मात्रा में खून बह रहा हो।
यदि नकसीर फूटने के साथ चक्कर आ रहे हों, कमजोरी लग रही हो या सांस लेने में तकलीफ हो रही हो।
यदि बच्चों को बार-बार नकसीर आने की शिकायत हो रही हो (यह हाई ब्लड प्रेशर या अन्य अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है)।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
