Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर
Benefits Of Eating Onion Or Green Chili in summer: भारतीय खाने की थाली तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक उसमें सलाद न हो। अक्सर हम खीरा, गाजर या चुकंदर न होने पर सलाद का ख्याल छोड़ देते हैं, लेकिन आपकी रसोई में मौजूद प्याज और हरी मिर्च की साधारण सी दिखने वाली जोड़ी असल में सेहत का खजाना है। गर्मी के मौसम में लू से बचाने से लेकर दिल की मजबूती और लंबी उम्र के सीक्रेट तक में प्याज-हरी-मिर्च का ये सलाद बहुत काम का है। आइए जानते हैं प्याज और हरी मिर्च के इस पावरहाउस जोड़ी को रोजाना खाने के 5 हैरान करने वाले फायदे।

1. दिल का सबसे पक्का दोस्त
प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स प्राकृतिक रूप से खून को पतला रखने में मदद करते हैं, जिससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है। वहीं, हरी मिर्च में पाया जाने वाला कैप्सेसिन (Capsaicin) ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। यह जुगलबंदी हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक टाल सकती है। साथ ही गर्मी में लू से भी बचाता है।
2. कोलेस्ट्रॉल पर डबल अटैक
अगर आप बढ़ते वजन और कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो यह सलाद आपके लिए दवा है। प्याज शरीर में 'गुड कोलेस्ट्रॉल' (HDL) की मात्रा बढ़ाता है, जबकि हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर फैट बर्न करने में मदद करती है। इससे आपके दिल पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
3. कुदरती इम्यूनिटी बूस्टर
संक्रमण और बदलते मौसम की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन-C बहुत जरूरी है, जो इन दोनों में कूट-कूट कर भरा है। प्याज और हरी मिर्च में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को इतना मजबूत बना देते हैं कि वायरल बीमारियों का असर कम हो जाता है।
4. नेचुरल डिटॉक्स और बेहतरीन पाचन
प्याज एक नेचुरल 'क्लींजर' की तरह काम करता है, जो शरीर से विषैले पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालता है। हरी मिर्च पाचन रसों के स्राव को बढ़ाती है, जिससे भारी खाना भी आसानी से पच जाता है। रोजाना इनका सेवन पेट साफ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
5. स्ट्रेस कम करे और एनर्जी बढ़ाए
क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च खाने से दिमाग में 'एंडोर्फिन' (Endorphins) नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है? इससे आपका मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। वहीं, प्याज शरीर को अंदरूनी ताकत और सहनशक्ति (Stamina) प्रदान करता है।
सेहतमंद रहने के लिए प्रो-टिप्स
ज्यादा न छीलें: प्याज की ऊपरी परतों में सबसे ज्यादा फ्लेवोनोइड्स होते हैं, इसलिए इसे बहुत ज्यादा गहराई से न छीलें।
कच्चा ही खाएं: प्याज और हरी मिर्च को पका देने से उनके कई जरूरी विटामिन्स नष्ट हो जाते हैं। सलाद के रूप में इनका कच्चा सेवन ही सबसे ज्यादा असरदार है।
सही समय: दोपहर के भोजन (Lunch) के साथ इनका सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
