Latest Updates
-
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
बच्चों के लिए गुणकारी ब्रेकफास्ट रेसिपी
आपने सुना होगा कि ब्रेकफास्ट करना बहुत जरुरी है। इसी तरह से अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उनके ब्रेकफास्ट का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपको देखना होगा कि उनके ब्रेकफास्ट में पोषक तत्व मिले हों जो उन्हें दिनभर ऊर्जा देते रहें। यदि आप दुविधा में हैं कि बच्चों के लिये किस प्रकार का नाश्ता उपयुक्त रहेगा तो हम आपकी मदद करेगे कि कौन सा नाश्ता उनके लिये अच्छा रहेगा।
क्या बनाएं बच्चों के लिये-
1. गेहूं से बना पैनकेक और फल
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों को सुबह नाश्ते में गेहूं से बना पैनकेक और फल देना चाहिए। गेहूं से बने पैनकेक को बनाने के लिए आपको चाहिए एक केला, एक कप सोया मिल्क, एक बड़ा चम्मच मेपल सिरप, एक कप गेहूं का आंटा और दो छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर।

एक कटोरे में केले का गाढ़ा गूदा बना लें और इसमें दूध और सिरप मिला लें। उसके बाद एक अलग कटोरे में सूखी सामग्री जैसे आंटा, बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक मिला लें। अब इस सूखी सामग्री में केले का मिश्रण मिला लें और इसे तब तक चलायें जब तक लेई चिकनी न हो जाए। एक बार लेई चिकनी हो जाए तो गैस पर तवा गर्म कर लें। तवे पर एक छोटा कलछुल लेई डालें। जब पैनकेक के उपरी भाग पर बुलबुले आने लगें तो इसे पलट लें और अच्छी तरह पकाएं। पैनकेक को ताज़े फल के साथ सर्व करें। फल में आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, सेब के टुकड़े या केले के टुकड़े का इस्तमाल कर सकते हैं।
इसके साथ आप एक ग्लास सोया मिल्क या संतरे का जूस अपने बच्चे को दे सकते हैं और यकीन मानिये उसके दिन की शुरुआत सही होगी।
2. सिका हुआ जाई का दलिया
अपने बच्चे को नाश्ते में सिका हुआ जाई का दलिया देना एक अच्छा ख्याल है। इस व्यंजन के लिए एक कप जौ का आटा, आधा कप सूखे मिश्रित फल, दो कप दूध, एक अंडा, एक चौथाई कप चीनी, आधा छोटा चम्मच वैनिला, एक चुटकी नमक और दो बड़े चम्मच सिरप। इस रेसिपी के लिए ४ बेकिंग कप की ज़रुरत भी पड़ती है। हर बेकिंग कप पर नॉन स्टिक कुकिंग स्प्रे लगा कर इसे अलग रख लें। एक बड़े पतीले में सूखी सामग्री जैसे जाई और फल मिला लें।
एक अलग पतीले में गीली सामग्री जैसे दूध और पिटा हुआ अंडे के साथ वैनिला, चीनी और नमक मिला लें। अब इन दोनों पतीलों की सामग्री एक में मिला लें और तब तक चलायें जब तक वह अच्छी तरह मिल न जाए। अब इस मिश्रण को बेकिंग कप में डालें और ओवन में डालकर इसे ३५० डिग्री के तापमान पर आधे घंटे तक बेक करें। परोसने के वक़्त ड्राई फ्रूट्स से स्माइली बना सकती हैं और अगर चाहती हैं तो इसके ऊपर हल्का सिरप भी डाल सकती हैं।
अन्य उपाय
यह ध्यान रखिये कि अगर सही सामग्री इस्तमाल की जाए तो स्वस्थ रहने के लिए सही खाना मुश्किल नहीं है। हमेशा नेचुरल सामग्री इस्तमाल करने की कोशिश करें और ऐसे खाने का प्रयोग करें जिसमें चीनी, नमक और फैट कम मात्रा में हो। इन सामग्रियों की मदद से आप कई तरह के स्वास्थयवर्धक व्यंजन बना सकते हैं। जैसे एक टुकड़ा गेहूं का ब्रेड लें और उसके बीच का भाग निकाल लें। फ्राई पैन को गर्म करें और इसपर कुकिंग स्प्रे छिडकें। अब ब्रेड को पैन पर रख कर इसके ऊपर एक अंडा फोड़ दें। अब अंडे को ब्रेड पर तब तक पकाएं जब तक यह पूरी तरह से पक न जाए। अब इसे एक कटोरे ताज़े फल के साथ सर्व करें। यह व्यंजन बनाने में आसान होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
