Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फ्लू का सबसे अच्छा इलाज क्या है?
यदि आप मानते हैं कि आपको फ्लू है तो सबसे जरुरी है कि आप आराम करें और अपने आपको हाइड्रेटेड (तर) रखने के लिए पानी और ग्लूकोज पीते रहें। कुछ मामलों में यदि लगता है कि फ्लू ज्यादा है तो डॉक्टर का सुझाव जरूरी है। कुछ लोगों के लिए फ्लू के दौरान खतरा अधिक रहता है जैसे बुजुर्ग लोग या ऐसे लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, ऐसे लोगों को इलाज के दौरान अधिक सतर्क रहने कि आवश्यकता होती है।
घर का उपचार-
1. आराम करें- जहाँ तक घर के इलाज का सवाल है आप घर पर आराम करें, साफ तरल पदार्थ पियें और भारी कार्य करने की गतिविधियों से बचें। ऐसे पदार्थ लेने से बचे जिनसे निर्जलीकरण(डिहाइड्रेशन) बढ़ता है जैसे कॉफी, अल्कोहल आदि।

2. खाते रहिये- कुछ लोगों को फ्लू के दौरान भूख नहीं लगती है, लेकिन कुछ खाते जरूर रहे क्यूँकि संक्रमण से बचने के लिए पोषण और प्रोटीन बहुत जरूरी है। ऐसे समय सूप पीना विशेष अच्छा रहता है क्योंकि यह स्वस्थ पोषण प्रदान करता है और यह आपके शरीर को भी तर रखता है।
3. फ्लू से बचने के लिए दवा लें- इन दवाओं से हो सकता है कि फ्लू का इलाज नहीं हो, लेकिन ये फ्लू के लक्षणों से बचने में आपकी मदद करेंगी इससे आपको नींद भी आयेगी और आप आराम कर पाएंगे। एंटी वायरल दवाइयां अच्छा काम तभी करती हैं जब आप फ्लू के लक्षण दिखाई देते ही ले लें।
4. फ्लू के टीके और रोकथाम- फ्लू होने पर अन्य लोगों के संपर्क से बचें। अब तो मेडिकल स्टोर्स पर फ्लू का टीका भी है। हालाँकि टीका फ्लू होने की संभावना को कम कर देता है लेकिन कुछ लोगों को फ्लू के टीके के बावजूद भी फ्लू हो जाता है। कुछ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है ऐसे लोगों को हर साल एक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।
5. अच्छा व्यायाम करें- रोग मुक्त रहने के लिये हमेशा 40 मिनट रोजना एक्सरसाइज करें जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमात बढ जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
