Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दाँत दर्द का घरेलू नुस्खा
हाल के वर्षों में मैनें दाँतों के दर्द को झेला है और यह पागलपन की हद तक परेशान कर देने वाला होता है। दाँत दर्द जैसी साधारण सी चीज आपको पागल कर सकती है और प्रतिदिन का काम खराब कर सकती है।
दांत दर्द एक भयानक सपने की तरह होती है। मैने हाल के वर्षों में कई घरेलू नुस्खों को आजमाया है और निम्नलिखित को सबसे कारगर पाया है।

शराब से कुल्ला
शराब की एक घूँट का कुल्ला करने पर प्रभावित क्षेत्र थोड़े समय के लिये सुन्न हो जाता है और दर्द से राहत दिलाता है। ध्यान रहे यह कोई स्थाई उपचार नहीं है।

लौंग का तेल
यदि आपके पास लौंग का तेल हो तो दाँत पर लगायें। यह आपके दाँत को 4-6 घण्टे को लिये सुन्न कर देगा। आपको इसे मसूढ़ों में लगने से बचाना चाहिये क्योंकि मसूढ़ों में लगने पर इसमें एक चुभन का एहसास होता है। हलाँकि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि प्राकृतिक होने के कारण कुछ ही पल में इसका प्रभाव समाप्त हो जाता है।

लहसुन
लहसुन का एक जवा को चबाने के बाद उसके रस को अपने लार के साथ मिलाकर कुल्ला करें। यह आपके दर्द को लगभग 10 सेकण्ड में समाप्त कर देगा। यह नुस्खा दर्द को लम्बे समय तक के लिये भी खत्म कर देता है।

दर्दनिवारक टिकिया चूर्ण
दवा की दुकानों पर सामान्यतः मिलने वाली दर्दनिवारक टिकिया का चूर्ण बना लें, उसके बाद अपने मुँह में कुछ लार उत्पन्न करें। चूर्ण को अपने मुख में डालने के बाद लार के साथ मिलाकर कुल्ला करें। इसको एक या दो मिनट तक करने के बाद थूँक दें। इसे लगभग प्रत्येक दो घण्टे पर दोहरायें और जबतक आप अनुदेशों का सही से पालन करेंगें तब तक आप दर्दमुक्त रहेंगें।

वनीला अर्क
वनीला के अर्क को भी रुई के फाहे पर 3-4 बूँदे गिराकर दर्दयुक्त दाँत और मसूढे पर लगाया जा सकता है और यदि आप सह सकें तो आप इसे दर्दयुक्त दाँत पर सीधे उड़ेल सकते हैं। इसके लाभ अस्थाई राहत से कहीं बढ़कर हो सकते हैं और शाँन्ति प्रदान करने वाला भी होता है।

पेरॉक्साइड
दर्दयुक्त दाँत को ध्यान में रखते हुये आप पेरॉक्साइड की थोड़ी मात्रा से कुल्ला कर सकते हैं। पेरॉक्साइड को थूँक दें (कभी भी न निगलें) और इसके बाद 6 औंस गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक के साथ यह प्रक्रिया दोहरायें। इस कुल्ले से कचरा ढीला हो जायेगा और नमक से घावयुक्त मसूढ़ों वाले दाँत के दर्द से अस्थाई राहत मिलेगी।

विक्स वेपोरब
विक्स वेपोरब की थोड़ी सी मात्रा चेहरे के उस तरफ लगायें जिधर दर्द हो रहा हो। विक्स लगाने के बाद उसको कागजी रूमाल से ढक लें। विक्स की ऊष्मा त्वचा में अवशोशित हो जाती है और दाँत के दर्द से राहत दिलाती है।

गेंहूँ के पौधों का रस
दाँतों की सड़न रोकने के लिये अंकुरित गेंहूँ के पौधों के रस का प्रयोग भी कुल्ले के रूप में किया जा सकता है और दाँत के दर्द निवारण में भी सहायक होता है। यह मसूढ़ों से विषपदार्थों को निकाल कर जीवाणुओं की वृद्धि को रोकता है।

बर्फ के टुकड़े से सिकाईं
दिन में 3 या 4 बार 15 से 20 मिनट के लिये दर्दयुक्त दाँत पर या गाल पर बर्फ के टुकड़े रखें। इससे दर्द में कुछ राहत मिलेगी और प्रभावित क्षेत्र कुछ हद तक सुन्न हो जायेगा।

कालीमिर्च चूर्ण
कालीमिर्च के चूर्ण को मसूढ़ो पर रगड़ने से वे सुन्न पड़ जाते हैं और दर्द से राहत मिलती है।

कच्चा प्याज
कच्चे प्याज में घाव भरने की क्षमता होती है, इसलिये 3 मिनट तक कच्चे प्याज को चबाना भी लाभकारी हो सकता है। यदि इसे चबाने में दर्द हो तो कच्चे प्याज को दाँत पर सीधे लगाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
