Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक बॉड़ी बिल्डर की तरह कैसे खाएं ?
एक बॉड़ी बिल्डर की तरह भोजन करने से आपको शरीर की मांसपेशियां मजबूत करने में मदद मिलेगी, मोटापा कम हो जाएगा और स्वस्थ वजन भी बना रहेगा, लेकिन इन सब को सख्ती से पालन करना होता है। इसके लिए बेसिक आईडिया यह है कि खाने में ज्यादा प्रोटीन और फाइबर का सेवन किया जाएं और फैट व कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा रखी जाएं। एक बॉडी बिल्ड़र की तरह खाने के लिए, नीचे दिए गए सभी प्वाइंट को पढ़ें :
स्टेप्स

1. मसालों का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन ध्यान रहें ज्यादा मसालेदार भोजन नुकसान पहुंचाता है। चीनी के इस्तेमाल से हर कीमत पर बचें, अगर आप अपनी सुबह की चाय या कॉफी में चीनी लेना ही चाहते है तो किसी ऑल्टरनेटिव ऑप्शन को चुनें जैसे- स्किम मिल्क।
2. हर दो से तीन घंटे पर भोजन करें। बॉड़ी बिल्डर्स हमेशा कार्ब्स के साथ प्रोटीन के सेवन पर जोर देते है यघपि कई प्रकार की सब्जियों और फाइबर को अपने भोजन में शामिल करने से भी आप हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
3. फ्लैक्ससीड़ और फ्लैक्ससीड़ ऑयल को अपने भोजन में शामिल करें। अगर यह सभी न मिले तो ऑप्शनल तौर पर आप फ्लैक्ससीड़ ऑयल के कैप्सूल का भी सेवन कर सकते है जिसके 1000 मिली ग्राम में सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फ्लैक्स, आपके शरीर में इक्ट्ठे होने वाले फैट से निजात दिलाता है और जोड़ो के दर्द और सूजन में भी राहत देता है। इसके सेवन से भूख पर अंकुश लगता है जिससे वजन कम होने में काफी राहत मिलती है।
4. पानी का भरपूर सेवन करें। कुछ लोग डाईटिंग के दौरान डिहाईड्रेशन से पीडि़त होते है और इस बात से कन्फूयज हो जाते हैं कि शायद उन्हे भूख लगी है। एक कॉमन गाइडलाइन पानी पीने के बारे में यह है कि आप अपने वजन को पौंड के हिसाब से तौलें और उसे दो से भाग दें। जितना शेषफल आएं उतना ही औंस पानी प्रतिदिन पिएं। उदाहरण के लिए: अपने वजन को किलोग्राम में तौलें और 30 से भाग दें ( उदाहरण : अगर वजन 70 किलो है तो प्रतिदिन 2.3 लिटर पानी पीने की आवश्कता है) जो भी शेषफल आएं, उतना पानी पीने की कम से कम आपको आवश्यकता है, खासकर उस समय जब आप एक्सरसाइज कर रहे हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
