Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
धीरे-धीरे खा कर कैसे बचें ओवरइटिंग से?
ज़्यादा खाने से बचने के लिये भोजन धीरे धीरे खायें। यह अवधारणा इस साधारण तथ्य पर आधारित है कि आपके दिमाग को 20 मिनट की जरूरत होती है यह समझने के लिये कि आप अब और भूखे नहीं हैं और भोजन करना बंद कर सकते हैं। भोजन धीरे धीरे करने से आप अपने असली भूख संकेतों को बेहतर समझ सकते हैं।
आप तेजी से खाने के कारणों की पहचान कर सकते हैं चाहे वे भावनायें हों या सिर्फ स्वादिष्ट भोजन को पसंद करना हों। हालांकि, आप धीरे- धीरे खाने का निर्णय उसी वक़्त नहीं कर सकते हैं, बल्कि, यह एक आदत है जिसे आप को संरक्षित करना होगा और अभ्यास के साथ इसे सीखना होगा।

इस आदत को पाने के लिये क्या करें
1. अपने किचन से इन समानो को हटाएं- भोजन धीरे धीरे करना केवल चबाने को धीमा करना नहीं है बल्कि यह अपने आहार विकल्पों को कम करना भी है। डिब्बाबन्द, पैकेटों और जमे हुए रूपों में पूर्व निर्मित भोजन को हटायें और उन सामग्रियों से बदलें जिनसे ये उत्पाद बनते हैं। प्रसंस्कृत डेसर्ट हटायें और इन्हें फल, दही, और स्वास्थ्यप्रद मिठाई से बदलें।
2. भूख लगने पर ही खाये- यदि इतनी भूख लगी है कि आप को चक्कर, कमजोरी और चिड़चिड़ेपन का अहसास हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपने लंबे समय तक जरूरी भोजन से अपने शरीर को वंचित रखा है और उसे पूरा करने में आप शांत और सुखद रूप से अपना भोजन करने में असमर्थ रहेगें।
3. खाना खाने से पहले खुद को शांत करें- नाक से कुछ गहरी साँसें लें और मुंह से बाहर छोड़ें। आप जब ऐसा कर रहे हों तो अपनी सांस को थोड़ी देर के लिये रोकें और मुँह से धीरे धीरे साँस छोड़ें। इससे पहले कि आप खाना शुरू करें अपने तनाव से छुटकारा पा लें - इस तरह से आप आराम से खाने के खतरों को दूर करते हैं।
4. भोजन करने से पहले पानी पिये- अपने मुख्य पकवान से पूर्व एक गिलास पानी पियें या एक छोटी कटोरी सूप पियें। अपने भोजन के साथ भी पानी पियें। इससे पेट भरने की अनुभूति में मदद मिलेगी।
5. खाना धीरे धीरे खयें- अपने मुँह में खाना रखने के बाद कांटे को नीचे रखें। पानी का एक घूंट लें और अपने आप को बातचीत में संलग्न करें। प्रत्येक निवाले का स्वाद लें।
6. अपने भोजन पर ध्यान केंद्रित करें- इस का मतलब है कि टीवी के सामने, पढ़ते समय और खाते समय इंटरनेट सर्फ करने की कोशिश न करना। भोजन से भटकाव भोजन के मूल्य को कम करता है और आपको यह सोचने के लिये प्रोत्साहित करता है कि आप ने जितना खाया वह कम है।
7. भोजन को 20 मिनट में खत्म कीजिये- अपने खाने की गति को समायोजित करने के लिए एक नजर घड़ी पर अवश्य रखें और अपने भोजन के बाद के हिस्से को वास्तव में धीरे-धीरे खायें। यदि आप को 20 मिनट के बाद भी भूख लगी है तो इसका मतलब है कि आप अभी भी तेजी से खा रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
