Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
टमाटर के व्यंजनों में अम्ल कैसे कम करें
टमाटर आपके मनपसंद व्यंजनों में अद्भुत स्वाद और पोषण में वृद्धि कर सकते हैं। हालाँकि, टमाटर से अम्ल की मात्रा कम करने पर इसका स्वाद मृदु हो जायेगा एवं उन व्यक्तियों को भी भोजन का आनंद मिलेगा जो अल्सर से पीड़ित होने के कारणवश अम्लीय खाद्य पदार्थों के प्रति कम सहनशील हैं।
अपनाइये ये स्टेप-

1. छिलके को उतारें (वैकल्पिक)। ताज़े टमाटरों को कुछ मिनटों के लिए उबलते पानी में डालकर विवर्ण (ब्लांच) करें। चिमटे की सहायता से उन्हें गरम पानी से बाहर निकालें, एवं टमाटरों को एक ठंडे पानी से भरे सिंक में डाल दें। ढीले हो चुके छिलकों को उतार लें।
2. टमाटरों को टुकड़ों में काट लें।
3. कड़ाही में डालकर मंद आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं। यदि टमाटर गर्म हैं तो अम्ल को उदासीन करने की प्रतिक्रिया बेहतर काम कारती है।
4. इन्हें आंच पर से अलग करें और मध्यम आकार के प्रति 6 टमाटरों के लिए ¼ चम्मच बेकिंग सोडा (खाने वाला सोडा) मिलाएं। खाने का सोडा टमाटर के साथ प्रतिक्रिया करके अम्लता को उदासीन करता है।
5. सनसनाहट समाप्त होने तक प्रतीक्षा करें, और फिर अपने व्यंजन में अन्य सामग्री डालें। सलाहडिब्बाबंद या जार में रखे टमाटरों में, ताज़े और पके टमाटरों की तुलना में अधिक मात्रा में अम्ल होता है।
टिप्स-
कम और मध्यम अम्ल वाले टमाटरों को ही लें। यदि टमाटर कम अम्ल वाला है तो आपको कम अम्ल उदासीन करने की आवश्यकता होगी।
पूरी तरह से पके हुए टमाटरों का ही चयन करें-कच्चे टमाटर अधिक अम्लीय होते हैं।
ब्राउन शुगर छिडकने पर (या मिलाने पर) व्यंजन का अम्लीय स्वाद कम किया जा सकता है। एक बैच सॉस या मिर्च में ¼ चम्मच जायफल और/या दालचीनी मिलाने से अम्ल की मात्रा कम होती है। एक गाजर या चौथाई कटा आलू डालें एवं लगभग आधे घंटे धीमी आंच पर पकाने के बाद निकाल लें।
अम्ल को सोखने के कारण इसका स्वाद खट्टा या अचार जैसा हो जायेगा या, कद्दूकस किया हुआ एक चौथाई गाजर-- या आलू-पकवान में डालकर उसी में छोड़ कर देखें।
टमाटर सॉस में एक गैसट्रीक मिलाना अम्लता को कम करने का सबसे उत्तम एवं स्वादिष्ट तरीका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
