Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए किन वजहों से गुप्तांग के बाल हो जाते हैं सफेद ?
उम्र के अनुसार सिर के बाल सफेद और पतले होने लगते हैं वैसे ही प्यूबिक हेयर भी उम्र के अनुसार पतले और सफेद होने लगते हैं। आइए जानते है किन मूल वजहों से प्यूबिक हेयर सफेद हो जाते है?
क्या आपके प्यूबिक हेयर सफेद होने लगे हैं, और आ चिंता में पड़ गए हैं कि अब क्या करें ? घबराइए नहीं प्यूबिक हेयर का सफेद होना भी सिर के बाल सफेद होने जैसा सामान्य बात है। अगर आपके प्यूबिक हेयर तेजी से सफेद हो रहे है तो आप एक बार डॉक्टर से मिल सकती है।
कई बार होता है कि अनियमित खान-पान और तनाव की वजह से सिर के बाल सफेद और पतले होने लगते हैं वैसे ही प्यूबिक हेयर भी सफेद और पतले होने लगते हैं। खान-पान को नियमित करके इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इससे पहले की आप इसे उखाड़ने या निकलने जाएं, हम आपको पहले ही बता देते हैं ति ये बहुत ही सामान्य स्थिति है।
जैसे उम्र के अनुसार सिर के बाल सफेद और पतले होने लगते हैं वैसे ही प्यूबिक हेयर भी उम्र के अनुसार पतले और सफेद होने लगते हैं। आइए जानते है किन मूल वजहों से प्यूबिक हेयर सफेद हो जाते है?

अनियमित खान-पान
प्यूबिक हेयर कई बार अनियमित खान-पान और जीन्स की गड़बडि़यों या अनुवांशिक तौर पर भी सफेद और पतले होने लगते हैं।

विटामिन की कमी के कारण
प्यूबिक बालों के असमय सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार विटामिनों की कमी से भी ऐसा होता है। इसके पीछे विटामिन B12 और थॉयराइड में ग्लैंड डिसऑर्डर कारण हो सकते हैं। या फिर कई बार विटलीगो जैसी बीमारी के कारण भी वहां के बाल सफेद हो जाते हैं. ऐसा वहां पर व्हाइट पैचेस पड़ने के कारण होता है। कई शोध में इन कारणों को असमय प्यूबिक बालों के सफेद होने के पीछे का कारण माना गया है।

आनुवांशिकता की वजह से
आनुवांशिकता की वजह से भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं।

कैसे रोका जाए
तो इसे कैसे रोका जाए? बालों का सफेद होना जेनेटिकली है जिसे रोकना मुश्किल होता है। लेकिन इसे रोकने के लिए सबसे पहले अपने स्मोकिंग की आदत पर रोक लगाएं। एक स्टडी के अनुसार स्मोकर्स अपनी स्मोकिंग की आदतों में रोक लगाकर 2.5 गुना बालों के सफेद होने पर रोक लगा सकते है। साथ ही खाने में विटामिन B12 युक्त भोजन अधिक से अधिक शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications